विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

देवरिया में कार की टक्कर से बाइक सवार कपड़ा व्यवसायी की मौत, दुकान बंद कर लौट रहे थे घर

Published: Sun, 08 Mar 2026 04:19 PM (IST)

देवरिया में देर रात एक सड़क हादसे में 30 वर्षीय कपड़ा व्यवसायी श्वेतांक जायसवाल की मृत्यु हो गई। दुकान बंद ...और पढ़ें

कार की टक्कर से बाइक सवार कपड़ा व्यवसायी की मृत्यु।

कार की टक्कर से बाइक सवार कपड़ा व्यवसायी की मृत्यु।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

संवाद सूत्र, गौरी बाजार। कार की टक्कर से बाइक सवार 30 वर्षीय कपड़ा व्यवसायी की शनिवार की देर रात मृत्यु हो गई। चालक कार को कटाई चौराहे पर छोड़कर फरार हो गया। जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया।

गौरी बाजार उपनगर के उद्योग नगर वार्ड नंबर दो के रहने वाले श्वेतांक जायसवाल पुत्र श्रवण जायसवाल की रामलखन चौराहे पर कपड़े की दुकान है। वह शनिवार देर रात करीब 10.30 बजे के बाद दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहे थे।

अभी वह कटाई चौराहे के पास ही पहुंचे थे कि विपरीत दिशा से तेज रफ्तार आ रही आर्टिका कार ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

स्थानीय लोग एंबुलेंस से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गौरी बाजार ले गए। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मृतक दो भाइयों में बड़े थे। अभी उनकी शादी नहीं हुई थी। छोटे भाई राकेश व पिता के साथ वह दुकान का काम संभालते थे। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में चीख पुकार मच गई। स्वजन रो-रोकर बेहाल हो गए।

गौरीबाजार थानाध्यक्ष डॉ. महेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुटी है। कार को कब्जे में ले लिया गया है। चालक फरार है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जाएगी।