विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

देवरिया में पुलिया से टकराकर नहर में गिरी बाइक, हादसे में युवक की दर्दनाक मौत

Published: Sun, 20 Sep 2026 12:09 AM (IST)

देवरिया में देवरिया-बैकुंठपुर मार्ग पर एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पुलिया से टकराकर नहर में जा गिरी। इस भीषण ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर।

प्रतीकात्मक तस्वीर।

HighLights

  1. देवरिया में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर नहर में गिरी।

  2. पुलिया से टकराने के बाद युवक की मौके पर मौत।

  3. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जांच जारी।

संवाद सूत्र, बरियारपुर। देवरिया-बैकुंठपुर मार्ग पर शनिवार की देर शाम कुशमौनी गांव के पास तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पुलिया से टकराते हुए सीधे नहर में जा गिरी। इस भीषण हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची बरियारपुर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज की मोर्चरी में भिजवा दिया।

खुखुंदू थाना क्षेत्र के ग्राम मझगांवा निवासी हरिश्चंद्र चौरसिया का 35 वर्षीय पुत्र गुड्डू चौरसिया मजदूरी कर जीवनयापन करता था। स्वजनों के अनुसार, शनिवार को वह बाइक से बैकुंठपुर के रास्ते बैतालपुर के पास स्थित गुडरी गांव जा रहा था।

जैसे ही वह बरियारपुर थाना क्षेत्र के कुशमौनी गांव के पास पहुंचा, तभी उसकी बाइक अनियंत्रित होकर पुलिया से टकराई और नहर में जा समाई। सिर व शरीर में गंभीर चोट लगने के कारण उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

स्थानीय लोगों एवं प्रत्यक्षदर्शियों द्वारा हादसे के पीछे किसी अज्ञात वाहन की ठोकर लगने की आशंका भी जताई जा रही है। पुलिस दुर्घटना के सही कारणों का पता लगाने में जुटी है। उधर, युवक की मौत की खबर घर पहुंचते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई।

गुड्डू चार भाइयों में सबसे छोटा था और निसंतान था। थानाध्यक्ष दीपक सिंह ने बताया कि बाइक अनियंत्रित होकर पुलिया से टकराने के बाद नहर में पलट गई थी, जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें- देवरिया में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान पोखरे में डूबा युवक, रातभर हुई खोज; नहीं मिली सफलता