पेट्रोल पंप कर्मी का नदी में मिला शव, हत्या की आशंका
देवरिया के चनुकी पुल के पास मिले शव के मामले में स्वजन हत्या की आशंका जता रहे हैं।
By JagranEdited By: Published: Thu, 06 Aug 2020 11:20 PM (IST)Updated: Fri, 07 Aug 2020 06:05 AM (IST)
देवरिया: भाटपाररानी थाना क्षेत्र के चनुकी पुल के समीप छोटी गंडक नदी में गुरुवार की सुबह पेट्रोल पंपकर्मी का शव पुलिस ने बरामद किया। लोग हत्या की आशंका जता रहे हैं।
लार थाना क्षेत्र के ग्राम बरडीहा दलपत निवासी श्रीकांत सिंह के पुत्र मुकेश सिंह पड़ोसी प्रांत बिहार के मैरवा में एक पेट्रोल पंप पर कार्य करते थे। बुधवार की शाम बाइक से घर के लिए चले। चनुकी में एक दुकान के सामने बाइक खड़ा कर चाय पी। कुछ देर बाद वह गायब हो गए। उनकी बाइक वहीं रह गई। गुरुवार की सुबह उनका शव नदी से बरामद किया गया। थानाध्यक्ष रामप्रवेश ने कहा कि जांच चल रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें