Move to Jagran APP

सड़क के किनारे मिला अज्ञात शव, हत्या की आशंका

क्षेत्र के ग्राम महेन स्थित ईंट-भट्ठे के समीप रविवार को बरहज मार्ग के किनारे अज्ञात शव मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर छानबीन में जुटी है। मृतक के चेहरे व सर पर गंभीर चोट के निशान हैं। गांव के समीप स्थित ईंट-भट्ठे के मजदूरों ने दोपहर में सड़क किनारे शव देख शोर मचाया जिससे आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई।

By JagranEdited By: Published: Sun, 21 Apr 2019 11:40 PM (IST)Updated: Sun, 21 Apr 2019 11:40 PM (IST)
सड़क के किनारे मिला अज्ञात शव, हत्या की आशंका
सड़क के किनारे मिला अज्ञात शव, हत्या की आशंका

देवरिया: क्षेत्र के ग्राम महेन स्थित ईंट-भट्ठे के समीप रविवार को बरहज मार्ग के किनारे अज्ञात शव मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर छानबीन में जुटी है। मृतक के चेहरे व सर पर गंभीर चोट के निशान हैं। गांव के समीप स्थित ईंट-भट्ठे के मजदूरों ने दोपहर में सड़क किनारे शव देख शोर मचाया, जिससे आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल के जुट गई। मृतक के सिर पर गंभीर चोट का निशान है जबकि चेहरा भी घातक प्रहार से पहचान में नहीं आ रहा था। पुलिस का कहना है कि मार्ग दुर्घटना का शिकार हो गया है। जबकि मौके पर दुर्घटना के कोई निशान मौजूद नजर नहीं आर हे। मृतक कि उम्र करी 55 वर्ष के आसपास की बताई जा रहा रही है। लोगों का कहना है कि इसी हुलिए का एक पंवरिया महेन गांव में एक व्यक्ति के घर लड़का होने पर बधाई लेने सुबह के समय मोटरसाइकिल से आया था। थानाध्यक्ष विद्याधर कुशवाहा ने कहा कि शव को अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया गया है। प्रथम ²ष्टया मामला दुर्घटना का लग रहा है। अन्य पहलुओं पर गौर किया जा रहा है। मृतक के शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.