विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 06, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

छठ वेदी निर्माण को लेकर विवाद, लोगों ने किया रास्ता जाम

By JagranEdited By:
Published: Sat, 06 Nov 2021 11:05 PM (IST)

देवरिया: तरकुलवा थाना क्षेत्र के कुचिया गांव में छठ वेदी निर्माण को लेकर दो पक्ष आमने-सामने हो गए। इ

छठ वेदी निर्माण को लेकर विवाद, लोगों ने किया रास्ता जाम
छठ वेदी निर्माण को लेकर विवाद, लोगों ने किया रास्ता जाम

देवरिया: तरकुलवा थाना क्षेत्र के कुचिया गांव में छठ वेदी निर्माण को लेकर दो पक्ष आमने-सामने हो गए। इससे नाराज एक पक्ष ने पथरदेवा-देवरिया मार्ग को जाम कर दिया। आक्रोशित लोगों ने प्रशासन से दो दिनों के भीतर वेदी निर्माण कराने की मांग की। सूचना पर उप जिलाधिकारी मौके पर पहुंचे। किसी तरह से लोगों को समझा-बुझाकर जाम खत्म कराया।

तरकुलवा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कुचयां में गांव के दक्षिण दिशा में छठ घाट है। जहां पर लोग छठ के पर्व पर पूजा-अर्चना करते हैं। इसके बगल में गांव के एक व्यक्ति की जमीन है। 2008 में एक समझौते के तहत गांव के ईशा ने अपनी जमीन में से कुछ हिसा छठ घाट के लिए दे दिया। इसके बदले में समझौता के तहत ग्राम सभा के द्वारा ग्राम पंचायत की कुछ जमीन को ईशा को दे दिया। तभी से बिना किसी विवाद के छठ घाट पर पूजा अर्चना होती रही। शनिवार को गांव के कुछ लोग घाट पर छठ की वेदी का निर्माण करा रहे थे। तभी दूसरे पक्ष के लोग मौके पर पहुंच गए।

उन्होंने जमीन को अपना बताकर निर्माण कार्य व बांस की कोठी काटने से रोक दिया। गांव की महिलाओं को जब इसका पता चला तो वह भी मौके पर पहुंचकर पथरदेवा-देवरिया मार्ग को जाम कर दिया। सूचना पर कई थाने की पुलिसके साथ ही मौके पर पीएसी भी पहुंच गई।

प्रधानपति संजय सिंह ने समझौते के कागज को एसडीएम से दिखाया। पुलिस चौकी पर दोनों पक्षों के बीच समझौता हुआ कि मौके पर दस छठ वेदी के निर्माण के साथ ही बास की एक कोठी को काट कर छठ पूजा संपन्न कराने का निर्णय लिया गया। इस दौरान पुलिस हिरासत में लिए गए लोगों को छोड़ दिया गया।

उपजिलाधिकारी सौरभ सिंह ने बताया कि ग्राम पंचायत कुचयां में छठ की वेदी निर्माण को लेकर कुछ लोग आमने-सामने हो गए थे। दोनों पक्षों से वार्ता कर आपसी समझौता के तहत छठ वेदी का निर्माण करा कर पूजा पाठ शांति माहौल में कराया जाएगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।