Move to Jagran APP

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि के खिलाफ सड़क पर उतरे कांग्रेसी

कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं ने डीजल-पेट्रोल की कीमतों में मूल्य वृद्धि के विरोध में बुधवार को प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेसी भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। कलेक्ट्रेट में पहुंचकर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एएसडीएम रामविलास राम को दिया।

By JagranEdited By: Published: Wed, 21 Aug 2019 10:50 PM (IST)Updated: Wed, 21 Aug 2019 10:50 PM (IST)
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि के खिलाफ सड़क पर उतरे कांग्रेसी
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि के खिलाफ सड़क पर उतरे कांग्रेसी

देवरिया: कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं ने डीजल-पेट्रोल की कीमतों में मूल्य वृद्धि के विरोध में बुधवार को प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेसी भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। कलेक्ट्रेट में पहुंचकर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एएसडीएम रामविलास राम को दिया।

loksabha election banner

कांग्रेस कार्यकर्ता टाउनहाल परिसर स्थित पार्टी कार्यालय पर एकत्र हुए। इसके बाद प्रदर्शन करते हुए सुभाष चौक, सिविल लाइन, कचहरी चौराहा होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। इस दौरान जिलाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह राकेश ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने पेट्रोल व डीजल पर वैट की दरों में अचानक वृद्धि किया है। मंहगाई से आम जनमानस का कमर तोड़ने का कार्य किया है। इसलिए वैट के दर में हुई वृद्धि को जनहित में वापस लिया जाना चाहिए। रोजमर्रा की जरूरत वाली वस्तुओं की कीमतों में हो रही वृद्धि पर प्रदेश सरकार तत्काल रोक लगाए। प्रदेश में कानून व्यवस्था बिगड़ रही है। इससे सरकार से लोगों का भरोसा उठ गया है। कांग्रेस जनता की समस्याओं को लेकर सड़क से लेकर सदर तक लड़ेगी। प्रदर्शन करने वालों में पूर्व जिलाध्यक्ष सुयश मणि, बिस्मिल्लाह लार मुन्ना, रामजी गिरि, नागेंद्र शुक्ला, ऋषिकेश मिश्र, सत्यप्रकाश मणि, उत्तेज मिश्र, मुकुंद भाष्कर मणि, आनंद देव गिरि, रामचंद्र लाल श्रीवास्तव, रमेश चंद्र वर्मा, भरत मणि, संदेश यादव, पन्नालाल पाठक, सुरेश यादव, राम अशीष साहनी, दयाशंकर पति द्विवेदी, दीनानाथ भारती, नीलेश त्रिपाठी, सुभाष राय, दीनानाथ भारती, धर्मेंद्र पांडेय, राजेश सिंह सैंथवार आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.