कांग्रेसियों ने मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन
भाटपाररानी, देवरिया : स्थानीय उपनगर के थाना रोड में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के
भाटपाररानी, देवरिया : स्थानीय उपनगर के थाना रोड में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन मनाया। इस दौरान केक काटकर गाजे बाजे के साथ जश्न मनाया गया। कार्यकर्ता पूरे जोश खरोश में दिखे। युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव रामजी यादव भूलन ने कहा कि आज के दिन कार्यकर्ताओं की खुशी का ठिकाना नहीं है। लेकिन हमें इस संकल्प के साथ आगे बढ़ना है कि हम पूरे मनोयोग के साथ राहुल गांधी के हाथों को मजबूत करने का कार्य करेंगे। राहुल गांधी के नेतृत्व में पार्टी और मजबूत हो रही है। बस जरूरत है पार्टी की नीतियों को जनता के बीच रखने की। यहां मुख्य रूप से संजय यादव, आदित्य ¨सह मोनू, इमरान खां, फैजल, प्रकाश तिवारी निराला, र¨वद्र यादव, सरोज पांडेय, दशरथ कुशवाहा, अश्वनी शुक्ला, सोनू कुमार, अजीत शुक्ल, धर्मेद्र यादव आदि मौजूद रहे।