Move to Jagran APP

मजबूती से उप चुनाव लड़ेगी कांग्रेस

देवरिया के टाउन हाल परिसर स्थित कांग्रेस कार्यालय में हुई बैठक।

By JagranEdited By: Published: Sun, 27 Sep 2020 11:24 PM (IST)Updated: Sun, 27 Sep 2020 11:24 PM (IST)
मजबूती से उप चुनाव लड़ेगी कांग्रेस

देवरिया: टाउन हाल परिसर स्थित कांग्रेस कार्यालय पर विधान सभा उप चुनाव को लेकर रविवार को बैठक हुई। जिसमें उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव व जिला प्रभारी कौशल त्रिपाठी ने कहा कि सदर विधान सभा सीट का उप चुनाव हमारे लिए अहम है। कांग्रेस इस चुनाव में पूरी मजबूती से उतरेगी।

loksabha election banner

कहा, वर्तमान में पूरी तरह से विकास बाधित हो गया है। हर दिन अपराध बढ़ रहे हैं और अपराध बढ़ने से लोग भयभीत हैं। चुनाव के लिए महत्वपूर्ण टीमें गठित कर दी गई है, जो इस चुनाव में अपनी भूमिका निभाएंगी, इस चुनाव में भाजपा सरकार की असफलता के साथ-साथ स्थानीय मुद्दे हमारी प्राथमिकता में होंगी। इस चुनाव में देवरिया ही नहीं, अन्य जगहों के भी पदाधिकारी अपनी ताकत झोंक दें। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह एवं संचालन अरविन्द शाही ने किया। युवा कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव यादव, सुरेंद्र शर्मा, पूर्व प्रदेश सचिव रामजी गिरि, राघवेंद्र सिंह राकेश,बिस्मिल्लाह लारी मुन्ना,शहर अध्यक्ष राजकुमार जायसवाल, आनन्ददेव गिरि,तारकेश्वर तिवारी,जुलेखा खातून,भरत मणि त्रिपाठी, विजयशेखर मल्ल रोशन प्रमुख रुप से मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.