Move to Jagran APP

मूल्य वृद्धि के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिया धरना

अभिनीत उपाध्याय ने कहा कि सरकार ने रोजगार के सारे अवसर खत्म कर दिये हैं। आज किसान भी बेबस और लाचार है। आज जो देश में सरकार बस दो लोगों के लिए कम कर रही है बस उनको फायदा पहुंचाने का काम कर रही है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 01 Mar 2021 01:06 AM (IST)Updated: Mon, 01 Mar 2021 01:06 AM (IST)
मूल्य वृद्धि के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिया धरना

देवरिया: रसोई गैस व पेट्रोलियम पदार्थों के दामों में बढ़ोतरी के विरोध में युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रविवार को गांधी प्रतिमा के पास रसोई गैस सिलेंडर रखकर धरना दिया।

loksabha election banner

अभिनीत उपाध्याय ने कहा कि सरकार ने रोजगार के सारे अवसर खत्म कर दिये हैं। आज किसान भी बेबस और लाचार है। आज जो देश में सरकार बस दो लोगों के लिए कम कर रही है बस उनको फायदा पहुंचाने का काम कर रही है। देश व प्रदेश मे भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग किया जा रहा है। उपेन्द्र प्रसाद ने कहा कि सिर्फ कांग्रेस ही देश व प्रदेश का विकास कर सकती है और युवाओं को रोजगार दे सकती है। अभिषेक पांडेय ने कहा कि सरकार किसानो, नौजवानों की समस्याओ को दुर नही कर पा रही है। देश के लोग परेशान है। सभा को उपस्थित निखिल तिवारी, कृष्णा तिवारी ,अभय चौहान राजू तिवारी ,दिब्याशु त्रिपाठी, प्रदीप पटेल, भिगुर यादव, शिवसागर प्रमोद श्रीवास्तव चुन्नू जयसवाल आदि ने भी संबोधित किया।

व्यापारियों ने बैठक कर समस्याओं पर की चर्चा

सलेमपुर में जिला उद्योग व्यापार मंडल के निर्देश पर व्यापार मंडल की बैठक रविवार को शिव कटरा में हुई, जिसमें व्यापारियों की समस्याओं पर चर्चा की गई। सुधाकर गुप्त ने कहा कि सरकार व्यापारियों का उत्पीड़न कर रही है। इसको व्यापारी बर्दास्त नहीं करेंगे। मंटू जायसवाल ने कहा कि जब तक व्यापारी समुदाय अपनी लड़ाई स्वयं नही लड़ेगा तब तक हमारी समस्याओं का समाधान नही होगा।आज जरूरत इस बात की है की हम पहले संगठित हो और आपसी कटुता को दूर करें। बैठक को जिला उपाध्यक्ष विष्णु अग्रवाल, महासचिव अमित मोदनवाल, रवि रौनियार, रवि प्रताप सिंह, बीनू मद्धेशिया, राजेश गुप्त, संजय पांडे,अभिमन्यु पांडेय, गोपाल मद्धेशिया, ज्योतिष प्रसाद, अखिलेश पांडेय, दिलीप गुप्ता, विश्वनाथ, रामाज्ञा पटवा, रामायण पटवा, विजय जायसवाल, हरिश्चंद्र जायसवाल, विजय वर्मा, धर्मेंद्र वर्मा ,अनिल गुप्त, बलविदर मौर्या आदि ने संबोधित किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.