Move to Jagran APP

झारखंड में जीत पर कांग्रेसियों ने फोड़े पटाखे

देवरिया के कांग्रेसियों ने झारखंड में भाजपा की हार पर खुशी मनाई गई। शहर के टाउन हाल कार्यालय पर कार्यक्रम आयोजित हुआ।

By JagranEdited By: Published: Mon, 23 Dec 2019 11:02 PM (IST)Updated: Mon, 23 Dec 2019 11:02 PM (IST)
झारखंड में जीत पर कांग्रेसियों ने फोड़े पटाखे

देवरिया: झारखंड में कांग्रेस गठबंधन को सर्वाधिक सीट मिलने पर सोमवार को टाउन हाल स्थित कार्यालय पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़े व मिठाई बांट कर जश्न मनाया।

loksabha election banner

जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों को झारखंड की जनता ठीक से समझ गई, इनके द्वारा विकास करने की बजाय देश में धर्म के नाम पर फूट डालो राज करो की नीति को झारखंड की जनता ने करारा जवाब दिया है।

पूर्व जिलाध्यक्ष सुयश मणि, ऋषिकेश मिश्र, आनंददेव गिरि, अरविद शाही, जयदीप त्रिपाठी, मुकुंद भाष्कर मणि, चंदन वर्मा, चंदू, संदेश यादव, विजयशेखर मल्ल, भरत मणि, समीर पांडेय, आनंद श्रीवास्तव, धर्मेंद्र पांडेय, उत्तेज मिश्र, रामाशीष साहनी, महेंद्र आम्बेडकर, निलेश त्रिपाठी ने संबोधित किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.