पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आएं युवा:अश्वनी
भाजपा नेता अश्वनी सिंह ने कहा कि जीवन के अस्तित्व को बनाए रखने के लिए मनुष्य का पर्यावरण के साथ सामंजस्य जरूरी है। मनुष्य को पर्यावरण संरक्षण के ध्येय को आत्मसात करके जल जंगल और जमीन के संरक्षण के लिए एकजुट होना चाहिए।
देवरिया : भाजपा नेता अश्वनी सिंह ने कहा कि जीवन के अस्तित्व को बनाए रखने के लिए मनुष्य का पर्यावरण के साथ सामंजस्य जरूरी है। मनुष्य को पर्यावरण संरक्षण के ध्येय को आत्मसात करके जल, जंगल और जमीन के संरक्षण के लिए एकजुट होना चाहिए।
श्री सिंह ने रविवार को चनुकी में आयोजित संगोष्ठी में यह बातें कही। उन्होंने कहा कि सभी युवा पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक मात्रा में पौधे लगाएं और पौधों की नियमित देखभाल भी करें। पौधे ही मानव जीवन का आधार है। पौधों के बिना मानव जीवन का कोई अस्तित्व नहीं है। इसलिए हर हाल में पौधे लगाएं और अपने पास पड़ोस में भी लोगों को पौधरोपण के लिए लोगों को जागरूक करें। छत्रपुरा, लक्ष्मण चक गांव में पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया।
इस दौरान अरविद यादव, गोलू तिवारी, लालबाबू कुशवाहा, सुधीर विश्वकर्मा, ढुलढुल सिंह, गजेंद्र सिंह, सत्येंद्र यादव, जगदंबा पांडेय, राजा यादव, रविद्र यादव, त्रिभुवन यादव, रामबहादुर आदि मौजूद रहे।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप