शहर की सड़कों को किया गया सैनिटाइज
देवरिया शहर में मालवीय रोड समेत आधा दर्जन सड़कों को साफ-सुथरा किया गया।
By JagranEdited By: Published: Sat, 28 Mar 2020 10:23 PM (IST)Updated: Sat, 28 Mar 2020 10:23 PM (IST)
देवरिया: कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए नगर पालिका व नगर पंचायतों के कर्मचारी सफाई अभियान में जुटे हैं। चौथे दिन शहर में साफ-सफाई अभियान चलाया गया। सुबह गली व मोहल्लों की सफाई कर सड़कों के सैनिटाइज किया गया।
नगर पालिका अध्यक्ष अलका सिंह व अधिशासी अधिकारी सत्यप्रकाश सिंह की अगुवाई में कर्मचारियों की टीम सफाई अभियान में जुटी है। सड़कों पर सन्नाटा पसरा था तो सफाई कर्मचारी सफाई कार्य में जुटे थे। मालवीय रोड को सैनिटाइज किया गया। सब्जी मंडी को साफ-सुथरा कर सैनिटाइज किया गया। स्टेशन रोड, मोतीलाल रोड, जलकल रोड को भी सैनिटाइज किया गया। वहीं इसके पूर्व सफाई कर्मचारियों ने शहर में घूम-घूम कर लोगों के मकान के गेट के सामने ब्लीचिग पाउडर का छिड़काव किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें