सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन
देवरिया के पीडी एकेडमी के वार्षिकोत्सव में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राएं पुरस्कृत किए गए।
देवरिया: पीडी एकेडमी सीसी रोड में वार्षिकोत्सव शनिवार को मनाया गया। इस मौके पर बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।
मुख्य अतिथि सांसद डा.रमापति राम त्रिपाठी व आइजी पटना अमिन जैन ने विद्यालय के प्रशासनिक भवन का उदघाटन किया। मुख्य अतिथि ने दीप जलाकर व सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। गणेश वंदना सुहानी तिवारी, खुशी तिवारी, जान्ह्वी मिश्रा, कमल विश्वकर्मा ने प्रस्तुत किया। छात्रा अर्पिता गुप्ता, आलिया अंसारी, स्मृति मिश्रा, आजम खान, आयश पासवान, प्रतीक गिरि ने रघुपति राघव राजाराम के गीत पर नृत्य प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। छात्र पुष्कर नायक, विश्वजीत सिंह, दिव्यांश राय, प्रसिद्धि जायसवाल, वेदांत राज, शिवम यादव, मयंक गुप्ता ने होली डांस प्रस्तुत कर दर्शकों को भाव विभोर कर दिया। मंगल पांडेय पर आधारित देशभक्ति नृत्य आयुष मिश्रा, संगम यादव, रबी दुबे, अभिषेक चौहान ने प्रस्तुत कर खूब वाहवाही लूटी। बच्चों ने अंब्रेला नृत्य प्रस्तुत किया। देशभक्ति गीत जय हो गीत पर नृत्य आकर्षक का केंद्र रहा। बाल श्रमिक पर आधारित एकांकी नाटक रिचा सिंह, रितिका यादव, समृद्धि, जाह्ववी, कृष्णा यादव, विशेष पांडेय, आदर्श ने प्रस्तुत कर तालियां बटोरी। छात्रा मुस्कान सिंह, शिखा विश्वकर्मा, अंजली शाह, निशा, नव्या सिंह, नम्रता पाठक, वैष्णवी सिंह व अमृता सिंह ने डांडिया व गरबा नृत्य प्रस्तुत किया। इस मौके पर विधायक सुरेश तिवारी, विधायक जन्मेजय सिंह, नीरज शाही, संस्था के चेयरमैन नंदलाल जायसवाल, वीणा जायसवाल ने मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथियों को स्मृति चिह भेंट किया । एकेडमिक डायरेक्टर मनोज जायसवाल मे आभार प्रकट किया।