पार्क व अन्य सार्वजिक स्थलों की महिला पुलिस ने हुई जांच
रविवार की शाम महिला थानाध्यक्ष ने शहर के पार्को व अन्य सार्वजनिक स्थलों पर जांच की। इस दौरान महिला पुलिस कर्मियों के तेवर को देख शोहदे फरार हो गए। लगभग दो घंटे तक महिला पुलिस ने जगह-जगह जांच भी की।
देवरिया: रविवार की शाम महिला थानाध्यक्ष ने शहर के पार्को व अन्य सार्वजनिक स्थलों पर जांच की। इस दौरान महिला पुलिस कर्मियों के तेवर को देख शोहदे फरार हो गए। लगभग दो घंटे तक महिला पुलिस ने जगह-जगह जांच भी की।
महिला थानाध्यक्ष अर्चना सिंह अपनी टीम के साथ न्यू कालोनी के पार्क में शाम को पहुंचीं। टीम को देखते ही शोहदे फरार हो गए। कुछ लोग मिले, उन्हें पुलिस कर्मियों ने कोरोना को लेकर जागरूक किया और सभी से मास्क पहनने की अपील की। इसके बाद टीम साकेतनगर पहुंची और जगह-जगह जांच की। इसके बाद टीम भुजौली कालोनी स्थित पार्क में भी पहुंची और जांच की। इस दौरान लोगों को साइबर अपराध, महिला हेल्प लाइन के बारे में भी बताया। महिला थानाध्यक्ष ने कहा कि अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है। महिलाओं ने दुकान से उड़ाया आभूषण
खुखुंदू थाना क्षेत्र के बैरौना में सराफा दुकानदार के यहां आभूषण खरीदने आईं तीन महिलाओं ने 70 ग्राम सोने का आभूषण उड़ा दिया। इस मामले में दुकानदार ने पुलिस को सूचना दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बैरौना के रहने वाले मनोज वर्मा की बैरौना-सोनूघाट मार्ग पर सराफा की दुकान है। उनका कहना है कि दुकान पर शाम को तीन महिलाएं आर्इं और आभूषण देखने की बात कहने लगीं। जब मनोज आभूषण लेने के लिए गए। इस बीच उनके काउंटर में रखा 70 ग्राम सोने का आभूषण निकाल लिया। जब आभूषण मनोज दिखाने लगे तो महिलाएं नापसंद होने की बात कहते हुए चली गईं। कुछ देर बाद जब वह अपने काउंटर में देखा तो 70 ग्राम सोने का आभूषण गायब था। इसके बाद उनके होश उड़ गए। महिलाओं की तलाश किए, लेकिन उन महिलाओं का कहीं पता नहीं चल सका।