Move to Jagran APP

गरीबों व किसानों के मसीहा थे पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह

सिचाई विभाग के डाक बंगला परिसर में राष्ट्रीय लोक दल ने गुरुवार को पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती मनाई। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को अंग वस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

By JagranEdited By: Published: Thu, 23 Dec 2021 10:53 PM (IST)Updated: Thu, 23 Dec 2021 10:53 PM (IST)
गरीबों व किसानों के मसीहा थे पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह
गरीबों व किसानों के मसीहा थे पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह

देवरिया: सिचाई विभाग के डाक बंगला परिसर में राष्ट्रीय लोक दल ने गुरुवार को पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती मनाई। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को अंग वस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

loksabha election banner

जिलाध्यक्ष विपिन श्रीवास्तव ने कहा कि गरीबों, किसानों के चौधरी चरण सिंह मसीहा थे। वर्तमान में जो परिस्थितियां है, उसका मुकाबला चौधरी चरण सिंह के सिद्धांतों पर चलकर ही संभव है। किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव पीयूष सिंह ने कहा कि किसान राजनीति के चौधरी चरण सिंह धूरी थे। पूर्वी जोन के उपाध्यक्ष लालसा यादव ने कहा कि चौधरी चरण सिंह हमेशा किसानों के लिए संघर्ष किए। इस दौरान शिवदत्त पाठक, विनय पाठक, अमित रंजन, अवधेश सिंह, पवन यादव, लक्ष्मी शंकर श्रीवास्तव, दुर्गेश पटेल आदि मौजूद रहे। किसान दिवस के रूप में मनाई गई चौधरी चरण सिंह जयंती

सपा के बांस देवरिया स्थित जिला पार्टी कार्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की 119 वीं जयंती किसान दिवस के रूप में मनाई गई। इस दौरान उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किया गया। विचार गोष्ठी में चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देने का प्रस्ताव पास किया गया और इस मांग को उठाने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष को बधाई दी गई। जिलाध्यक्ष डा. दिलीप यादव ने कहा कि चौधरी चरण सिंह का जीवन किसानों के कल्याण और देश के लिए समर्पित रहा। स्वतंत्रता के पूर्व से और आजाद भारत में किसानों की वे आवाज बने रहे। एमएलसी रामसुंदर दास निषाद ने कहा कि भारत में किसान नेता के रूप में चौधरी चरण सिंह को जाना जाता है। सही मायने में किसानों के नेता चौधरी साहब ही थे। पूर्व विधायक सुरेश यादव ने कहा कि सभी समाजवादी साथियों को इकट्ठा होकर इस किसान विरोधी भाजपा सरकार के खिलाफ जन आंदोलन चलाने की जरूरत है। उसी कड़ी में किसान बिल वापस हुआ है। संचालन जिला महासचिव मुराद अली बेग ने किया। विचार गोष्ठी को पूर्व सांसद कनकलता सिंह, पूर्व मंत्री रामभुआल निषाद, रामप्यारे यादव, विजय लक्ष्मी गौतम, अशोक सिंह कुशवाहा, हृदय नारायण जायसवाल, उद्भव नारायण सिंह, अशोक यादव, वीरेंद्र गुप्ता, विरेन्द्र कुमार यादव, योगेन्द्र भारती, रामप्रकाश यादव मुन्ना, पारस नाथ यादव, सुनैना कुशवाहा, सुभाष मद्धेशिया, रामाधार यादव आदि ने विचार व्यक्त किया। भाजपा सरकार में किसानों का हुआ उत्पीड़न

सपा के कैंप कार्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की 119 वां जन्मदिवस धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान केक काट कर मिठाई बांटी गई। सपा नेता विजय रावत ने कहाकि चौधरी चरण सिंह की जन्म दिवस पर संकल्प लें कि विधानसभा चुनाव में भाजपा सरकार को हटाने काम करेंगे। भाजपा सरकार किसान, नौजवान, विकास विरोधी है। इस दौरान धर्मेंद्र यादव, सुरेश राजभर, अंकित यादव, कृष्ण मोहन, हनी सिंह, सुनील पांडेय, विष्णु कुमार, विकास यादव, संजय राजभर, इमामुद्दीन खान, हरिओम यादव उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.