ई-रिक्शा में महिला से चेन स्ने¨चग
शहर के सिविल लाइंस स्थित शिवमंदिर के समीप शनिवार को ई-रिक्शा में बैठी महिला की चेन कट गई। महिला के शोर मचाने पर आस-पास के लोग पहुंचे।
देवरिया : शहर के सिविल लाइंस स्थित शिवमंदिर के समीप शनिवार को ई-रिक्शा में बैठी महिला की चेन कट गई। महिला के शोर मचाने पर आस-पास के लोग पहुंचे। संदेह के आधार पर लोगों ने ई-रिक्शा में बैठी तीन महिलाओं को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। हालांकि उनके पास से चेन बरामद नहीं हुई है।
कोतवाली क्षेत्र के न्यूकालोनी निवासी सुमन अग्रवाल पत्नी कमल अग्रवाल जिला परिषद में एक मी¨टग में शामिल होने आई थीं। दोपहर को वह ई-रिक्शा पकड़कर घर लौट रही थीं। सिविल लाइंस पर तीन महिलाएं व एक किशोरी भी रिक्शे में बैठ गईं। असहज महसूस होने पर उन्होंने आपत्ति जताई, लेकिन महिलाएं नहीं उतरीं। बाद में सुमन ने दूसरा ई-रिक्शा पकड़ लिया। तीनों महिलाएं व किशोरी भी उस ई-रिक्शे में जा बैठ गईं। कचहरी शिवमंदिर के पास सभी में बहस होने लगी। इसी बीच किसी ने सुमन के गले की चेन काट ली। जानकारी होने पर उन्होंने शोर मचाया। ई-रिक्शा से उतरकर किशोरी फरार हो गई। आस-पास के लोग पहुंचे, उन्होंने तीनों महिलाओं को घेर लिया। संदेह के आधार पर कोतवाली पुलिस तीनों को थाने ले गई और उनसे पूछताछ शुरू कर दी। पीड़ित सुमन अग्रवाल का कहना है कि चेन काटने के बाद महिलाओं ने किशोरी को चेन दे दिया और वह मौके से फरार हो गई। कोतवाली पुलिस का कहना है कि महिलाओं से पूछताछ की जा रही है। तहरीर मिली है, केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।