CDO ने मनरेगा के कामों का किया निरीक्षण, लापरवाही पर कार्रवाई के निर्देश
सीडीओ राजेश कुमार सिंह ने बैतालपुर ब्लॉक के परसौना और विशुनपुरा गांवों में मनरेगा कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने सीसी ...और पढ़ें

HighLights
सीडीओ राजेश कुमार सिंह ने मनरेगा कार्यों का निरीक्षण किया
परसौना और विशुनपुरा में सीसी रोड की गुणवत्ता जांची गई
लापरवाही पर कार्रवाई और स्पष्टीकरण के निर्देश दिए गए
संवाद सूत्र, बैतालपुर। सीडीओ राजेश कुमार सिंह ने बैतालपुर ब्लाक के परसौना विशुनपुरा समेत कई गावों में मनरेगा के कार्यों का हाल जाना। एरिया आफिसर एप के माध्यम से विवरण फीड किया।
ग्राम पंचायत विशुनपुरा एवं परसौना में संचालित सीसी रोड निर्माण कार्यों का स्थलीय सत्यापन किया गया। मौके पर खंड विकास अधिकारी, विशुनपुरा ग्राम पंचायत के तकनीकी सहायक व दोनों ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधान उपस्थित रहे। ग्राम पंचायत परसौना के तकनीकी सहायक ज्ञानेंद्र श्रीवास्तव निरीक्षण के समय अनुपस्थित पाए गए।
इस पर खंड विकास अधिकारी को उनसे स्पष्टीकरण प्राप्त करने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण में विशुनपुरा-दो में गुल्लु के घर से पप्पू चौबे के घर तक व रघुनाथ पांडेय के खेत से उमेश पांडेय के खेत तक सीसी रोड निर्माण कार्य देखा गया।
ग्राम पंचायत परसौना में दीना कुशवाहा के घर से रामू गुप्ता के खेत तक, रामबली के खेत से कोमल प्रसाद के खेत तक तथा दुर्गेश गुप्ता के खेत से हरिहर कुशवाहा के खेत तक सीसी रोड निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया गया। सभी कार्य स्थलों पर नागरिक सूचना बोर्ड न पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार वसूली के आदेश निर्गत किए गए।
यह भी पढ़ें- अब बिना e-KYC के नहीं मिलेगा काम, ‘जी-राम-जी’ में रजिस्टर्ड श्रमिकों को ही दिया जाएगा रोजगार
विशुनपुरा-दो में गुल्लु के घर से पप्पू चौबे के घर तक निर्मित सीसी रोड कार्य मानक के अनुरूप नहीं पाए जाने पर बीडीओ/कार्यक्रम अधिकारी बैतालपुर को निर्देश दिया कि तकनीकी मूल्यांकन के आधार पर मानक से कम कार्य की कटौती करते हुए ही भुगतान सुनिश्चित कराएं। साथ ही संबंधित तकनीकी सहायक एवं ग्राम पंचायत सचिव से कार्य का अनुश्रवण न करने के संबंध में स्पष्टीकरण भी तलब किया गया
