सर्व समाज के लिए बसपा ने किया कार्य: लालजी
देवरिया में बसपा की जनसभा का किया गया आयोजन।
देवरिया: बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी के पक्ष में बखरा चौराहे पर जनसभा हुई। पूर्व मंत्री लाल जी वर्मा ने कहा कि बसपा ने अपने शासन काल में सर्व समाज के लिए कार्य किया। बसपा के राज में कानून का राज था। प्रदेश की भाजपा सरकार का विकास से कोई नाता नहीं है।
पूर्व मंत्री जीएम सिंह ने कहा कि भाजपा ने प्रदेश की जनता को गुमराह किया। आज गरीब, किसान मजदूर, नौजवान सभी परेशान हैं। कोई उनके दर्द को महसूस करने वाला नहीं है। प्रदेश में चारो तरफ अपराध का बोलबाला है। बसपा की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है। प्रत्याशी अभय नाथ त्रिपाठी ने कहा कि जनता अगर एक कदम चलती है तो मैं एक हजार कदम चलकर क्षेत्र का विकास करूंगा। सड़कें क्षतिग्रस्त हैं, कहीं बिजली नहीं तो कहीं शुद्ध जल के लिए जनता तरस रही है।
मुख्य सेक्टर प्रभारी गोरखपुर धनश्याम चंद खरवार, शिवांग सिंह सैंथवार, नागेन्द्र सिंह, एसपी सिंह, असगर अली, प्रहलाद आदि मौजूद रहे।