विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

टिकट गोरखपुर का, मौत भाटपाररानी में: ट्रैक पर मिली BSc छात्र की लाश, जेब में मिले पर्चे ने उलझाई गुत्थी

Published: Wed, 12 Aug 2026 01:14 PM (IST)

देवरिया में छपरा-भटनी रेल खंड पर एक बीएससी छात्र आर्य भट्ट की ट्रेन से कटकर रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

HighLights

  1. देवरिया में बीएससी छात्र की ट्रेन से कटकर मौत।

  2. मृतक आर्य भट्ट भाटपाररानी कॉलेज का छात्र था।

  3. जीआरपी भटनी मामले की रहस्यमय परिस्थितियों में जांच कर रही है।

जागरण संवाददाता, देवरिया। छपरा- भटनी रेल खंड पर भाटपाररानी रेलवे स्टेशन के पूरब सोहनपार ढाला के समीप ट्रेन से कट कर सोमवार की रात बीएससी के छात्र की रहस्यमय हालत में मृत्यु हो गई। वह मदन मोहन मालवीय पीजी कालेज भाटपाररानी में बीएससी प्रथम वर्ष का छात्र था। घटना के बाद जीआरपी भटनी मामले की छानबीन कर घटना का कारण तलाशने में जुटी है।

आर्य भट्ट उम्र 25 वर्ष पुत्र राजेश सिंह निवासी सेमरा थाना नौतन, सिवान बिहार का रहने वाला था। वह मदन मोहन मालवीय पीजी कालेज भाटपाररानी में बीएससी प्रथम वर्ष का छात्र था। भाटपाररानी संवाददाता व भटनी संवाद सूत्र के अनुसाार उसके पट्टीदारी में अष्टयाम था। वह गांव गया था।

कभी वह भाटपाररानी रुकता था, कभी गांव से ट्रेन से आ-जा कर पढ़ाई करता था। वह सोमवार की शाम अपने घर से भाटपाररानी के लिए निकला। उसने सिवान से गोरखपुर तक का टिकट लिया था। इस बीच उसका शव सोहनपार के समीप रेलवे ट्रैक पर देख रेलवे ढाला पर तैनात रेलकर्मी ने जीआरपी को एक शव पड़े होने की सूचना दी।

उसके जेब से मिले परिचय पत्र के आधार पर पुलिस ने उसकी पहचान कर इसकी सूचना स्वजन को दी। पोस्टमार्टम हाउस पर आए घरवालों का कहना है कि उसके जेब से गोरखपुर तक का टिकट मिला है, वह गोरखपुर अगर जा रहा था तो भाटपाररानी में वो भी स्टेशन से काफी दूरी पर रात में ट्रेन से क्यों उतरने का प्रयास करेगा।

यह भी पढ़ें- देवरिया में स्कूली बस का टायर फटा: ई-रिक्शा से टकराई, चालक की मौत और 10 घायल

प्रभारी निरीक्षक जीआरपी भटनी अजय कुमार मौर्य ने बताया कि शव की पहचान कराने के बाद विधिक कार्रवाई के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के कारणों का पता चल सकेगा, छानबीन की जा रही है।