बूथ हमारी ताकत, निष्क्रिय बूथ कमेटी होगी सक्रिय: श्रीराम
भाजपा की बैठक गरुणपार स्थित पार्टी कार्यालय पर रविवार को हुई, जिसमें बूथ पुनर्गठन, मतदाता सूची पुनरीक्षण व आगामी कार्यक्रमों पर विचार-विमर्श किया गया। भाजपा के जिला प्रभारी व विधायक धनघटा श्रीराम चौहान ने कहा कि बूथ हमारी ताकत है। बूथ मजबूत रहेगा तो पार्टी मजबूत रहेगी।
देवरिया: भाजपा की बैठक गरुणपार स्थित पार्टी कार्यालय पर रविवार को हुई, जिसमें बूथ पुनर्गठन, मतदाता सूची पुनरीक्षण व आगामी कार्यक्रमों पर विचार-विमर्श किया गया। भाजपा के जिला प्रभारी व विधायक धनघटा श्रीराम चौहान ने कहा कि बूथ हमारी ताकत है। बूथ मजबूत रहेगा तो पार्टी मजबूत रहेगी। आप लोग सभी बूथ कमेटियों की दोबारा जांच कर लें, जो बूथ कमेटी निष्क्रिय है। उसका पुनर्गठन कर सक्रिय करें। मतदाता सूची को सही करने का काम चल रहा है। सभी लोग अपने-अपने बूथ की मतदाता सूची का अध्ययन कर नए मतदाता भी बनवाने का काम करें। लोकतंत्र के युद्ध में वोटरलिस्ट से ही चुनाव लड़ा जाता है। आज देश का एक राज्य केरल बाढ़ से जूझ रहा है। हमारे भाई-बहन संकट में हैं। हम सभी सहायता कैंप लगाकर राहत सामग्री एकत्रित करें। जिसे जिले के माध्यम से केरल भेजा जाएगा। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सज्जन मणि त्रिपाठी ने कहा कि बूथ गठन के साथ ही नई सदस्यता भी की जाएगी। हर बूथ पर 50 नए सदस्य अवश्य बनाए जाएं। क्षेत्रीय मंत्री जितेंद्र प्रताप राव ने कहा कि सरकार सभी वर्गों के लिये समान रूप से काम कर रही है। हर मंडल में पांच स्थानों पर कमल पेंट कराएं। बाइक वाले पांच कार्यकर्ताओं का नाम उपलब्ध कराएं जो दिल्ली में होने वाली बाइक रैली में जा सके। हर बूथ से पांच स्मार्ट फोन वाले कार्यकर्ताओं के नाम और नंबर की भी सूची बनाकर वाट्सएप ग्रुप बनाएं। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष महेंद्र यादव व संचालन जिला महामंत्री कृष्णा नाथ राय ने की। बैठक में विधायक काली प्रसाद, क्षेत्रीय मंत्री ¨वदा कुशवाहा, अनिरुद्ध मिश्र, रामधनी गोंड, भूपेंद्र ¨सह, जयनाथ कुशवाहा, दिनेश तिवारी, नित्यानंद पांडेय, अखिलेश त्रिपाठी, अजित ¨सह, राजेंद्र विक्रम ¨सह, प्रशांत आदि मौजूद रहे।