Move to Jagran APP

नाव पलटने से दस लड़कियां डूबीं, नौ को बचाया गया

थाना क्षेत्र के ग्राम हरपुर बिदवलिया में बहुला पर्व पर सोमवार की शाम छोटी गंडक में स्नान करने गईं लड़कियों की नाव नदी में पलट गई। काफी प्रयास के बाद नौ लड़कियों को ग्रामीणों ने बचा लिया जबकि एक लड़की का पता नहीं चल सका। देर रात तक गायब लड़की की तलाश चल रही थी। ग्रामीण से लेकर पुलिस घाट पर जमी हुई थी।

By JagranEdited By: Published: Mon, 19 Aug 2019 11:12 PM (IST)Updated: Mon, 19 Aug 2019 11:12 PM (IST)
नाव पलटने से दस लड़कियां डूबीं, नौ को बचाया गया
नाव पलटने से दस लड़कियां डूबीं, नौ को बचाया गया

देवरिया : थाना क्षेत्र के ग्राम हरपुर बिदवलिया में बहुला पर्व पर सोमवार की शाम छोटी गंडक में स्नान करने गईं लड़कियों की नाव नदी में पलट गई। काफी प्रयास के बाद नौ लड़कियों को ग्रामीणों ने बचा लिया, जबकि एक लड़की का पता नहीं चल सका। देर रात तक गायब लड़की की तलाश चल रही थी। ग्रामीण से लेकर पुलिस घाट पर जमी हुई थी।

loksabha election banner

गांव की महिलाएं व लड़कियां पर्व पर एक समूह में गीत गाते हुए छोटी गंडक नदी के किनारे पहुंचीं। इस बीच कुछ लड़कियां नाव पर चढ़ कर खेलने लगीं और एक-दूसरे पर पानी डालने लगीं। इस बीच अचानक नाव पलट गई और उसपर सवार अशोक राव की 14 वर्षीया पुत्री नीलू तथा शालू 12, रुचि 16 वर्ष, पिकी 25 वर्ष पुत्री सुग्रीव राव, गोल्डी 20 वर्ष पुत्री सुरेंद्र राव, सुरुचि 10 वर्ष पुत्री सुग्रीव राव, पायल 10 वर्ष पुत्री अवधेश राव, काजल 14 वर्ष पुत्री कमलेश राव तथा रिया 18 वर्ष पुत्री सोमनाथ राव डूबने लगीं। यह देख ग्रामीण नदी में छलांग लगा दिए और नौ लड़कियों को किसी तरह बाहर निकाले, लेकिन शालू पुत्री अशोक का पता नहीं चल सका। देर रात उसकी तलाश चल रही थी। थानाध्यक्ष राजेश सिंह ने कहा कि एनडीआरएफ व गोताखोर बुला लिए गए हैं। तलाश की जा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.