सयुस ने फूंका प्रदेश सरकार का पुतला
प्रदेश की खराब कानून व्यवस्था को लेकर रविवार को पोस्टमार्टम चौराहे पर समाजवादी युवजन सभा के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और पुतला फूंककर विरोध जताया। सरकार पर नौजवानों और बेरोजगारों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया।
देवरिया : प्रदेश की खराब कानून व्यवस्था को लेकर रविवार को पोस्टमार्टम चौराहे पर समाजवादी युवजन सभा के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और पुतला फूंककर विरोध जताया। सरकार पर नौजवानों और बेरोजगारों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया।
सपा नेता विजय रावत ने कहा कि 2017 के बाद जितनी भर्तियां हुईं सबकी सीबीआई जांच होनी चाहिए। सरकार नौजवानों को धोखा दे रही है। सपा नेता राजेश यादव ने कहा कि योगी सरकार में सपा कार्यकर्ताओं की हत्या की जा रही है। युवजन सभा के जिलाध्यक्ष रणवीर यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में हत्या, लूट, डकैती, दुष्कर्म की घटनाएं चरम पर हैं। प्रदेश में होने वाली सभी परीक्षाओं के पेपर लीक हो रहे हैं। सरकार नौजवानों और बेरोजगारों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। इस दौरान हरिकेवल यादव, अमित प्रधान, वीरेंद्र यादव, सोनू यादव, विशाल यादव, संजीव यादव, धीरजपाल सिंह, हरींद्र यादव, निकेश कुमार, कृष्णा मिश्रा, सूरज कुशवाहा, इमामुद्दीन खान, विकास सिंह, आकाश सिंह आदि मौजूद रहे।