Move to Jagran APP

कलराज का राजस्थान का राज्यपाल बनने पर भाजपाई खुश

हिमाचल के राज्यपाल कलराज मिश्र का तबादला अब राजस्थान कर दिया गया है। वह अब राजस्थान के राज्यपाल होंगे। उनका देवरिया से लगाव बना हुआ है। दो दिन पूर्व ही जनपद में विभिन्न संगठनों ने उनका जोरदार नागरिक अभिनंदन किया था। अपने मधुर स्वभाव आत्मीयता पूर्ण व्यवहार के लिए लोगों के बीच लोकप्रिय हैं।

By JagranEdited By: Published: Mon, 02 Sep 2019 12:12 AM (IST)Updated: Mon, 02 Sep 2019 12:14 AM (IST)
कलराज का राजस्थान का राज्यपाल बनने पर भाजपाई खुश

देवरिया : हिमाचल के राज्यपाल कलराज मिश्र का तबादला अब राजस्थान कर दिया गया है। वह अब राजस्थान के राज्यपाल होंगे। उनका देवरिया से लगाव बना हुआ है। दो दिन पूर्व ही जनपद में विभिन्न संगठनों ने उनका जोरदार नागरिक अभिनंदन किया था। अपने मधुर स्वभाव, आत्मीयता पूर्ण व्यवहार के लिए लोगों के बीच लोकप्रिय हैं। रविवार को राज्यपाल के रूप में दूसरी पारी शुरू करने पर लोगों ने खुशी जताई।

loksabha election banner

जिला पंचायत स्थित उनके आवास पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष विजय कुमार दुबे की अगुवाई में लोगों ने मिठाई खिलाकर एक दूसरे को बधाई दी। इस मौके पर लोगों ने कहा कि परिपक्व राजनेता रहे हैं। अब संवैधानिक पद पर आसीन होकर संविधान की रक्षा में अपना योगदान कर रहे हैं। हिमाचल का राज्यपाल नियुक्त होने के बाद अब राजस्थान का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। इस मौके पर सीपी सिंह, अजय दुबे, मधुसूदन मिश्र, संतोष मिश्र उर्फ गिरिजेश, अजय शाही, संजय राव, अमित सिंह बबलू, विधेश पांडेय, कमलेश मिश्र, रत्नाकर सिंह, दिव्यांशु दुबे, रोहित मिश्र, मुकेश मिश्र, मदन मोहन, रामेश्वर सिंह, आदर्श वर्मा, शुभम मणि, राजेंद्र विक्रम सिंह, अमन, अंकुर पांडेय, रत्नेश्वर गर्ग, अभिजीत उपाध्याय आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.