Move to Jagran APP

विकास व सुशासन पर चुनाव लड़ेगी भाजपा: डा.महेंद्रनाथ

लोकसभा चुनाव को नजदीक देखते हुए भाजपा मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के बहाने कील-कांटे दुरुस्त करने में लग गई है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 22 Sep 2018 11:41 PM (IST)Updated: Sat, 22 Sep 2018 11:41 PM (IST)
विकास व सुशासन पर चुनाव लड़ेगी भाजपा: डा.महेंद्रनाथ

देवरिया: लोकसभा चुनाव को नजदीक देखते हुए भाजपा मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के बहाने कील-कांटे दुरुस्त करने में लग गई है। शनिवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डा.महेंद्रनाथ पांडेय ने भाजपा के देवरिया व कुशीनगर जनपद के नेताओं व कार्यकर्ताओं की कसया बाईपास रोड स्थित एक विवाह भवन में बैठक बुलाई, जिसमें मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान को लेकर विशेष सतर्क रहने का निर्देश दिया।

loksabha election banner

मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा.महेंद्रनाथ पांडेय ने कहा कि भाजपा को रोकने के लिए विपक्ष गलबहियां कर रही है। आज भाजपा सरकार विकास की पर्याय बन चुकी है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की मंशा है कि इस बार चुनाव विकास, सुशासन पर हो। प्रदेश में जब भी हमें सरकार बनाने का अवसर मिला, हमने जनहित की बेहतरी का कार्य किया। केंद्र सरकार व राज्य सरकार के कार्यों में कोई कमी नहीं मिल रही है। विपक्ष झूठ बोलकर जनता को बहकाने में लगा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में सरकार पूरी ईमानदारी से कार्य कर रही है। कांग्रेस घोटाले को खोज रही है, लेकिन जब कुछ भी हाथ नहीं लगा तो उनमें बौखलाहट बढ़ गई है। राफेल सौदे के बहाने जनता को बहका रही है, जबकि सभी जानते हैं कि राफेल सौदा पूरी पारदर्शी तरीके से हुआ है। देश को मोदी नेतृत्व की जरुरत है। हमारी भी जिम्मेदारी है कि पार्टी के निर्धारित कार्य को समय से व ईमानदारी से पूरा करें। बूथ स्तर पर मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान बहुत ही महत्वपूर्ण हैं, क्योंकि मजबूत बूथ ही 2019 के विजय का मार्ग है। क्षेत्रीय अध्यक्ष डा.धर्मेंद्र ¨सह ने कहा कि जो साजिश हमारे खिलाफ हो रही हैं। उसका मुकाबला तभी होगा, जब मजबूत बूथ खड़ा होगा। इसलिए 10 बूथ का सेक्टर बनाकर तीन कार्यकर्ताओं के बीच में तीन से चार बूथ बांट दिया गया है। बैठक को कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, विधायक जन्मेजय ¨सह ने भी संबोधित किया। स्वागत भाषण जिलाध्यक्ष देवरिया महेंद्र यादव व जिलाध्यक्ष कुशीनगर जयप्रकाश शाही ने किया। संचालन अजय दुबे ने किया। इस मौके पर सांसद र¨वद्र कुशवाहा, सांसद राजेश पांडेय, विधायक कमलेश शुक्ला, काली प्रसाद, रजनीकांत मणि, जयशंकर त्रिपाठी व पवन केडिया, र¨वद्र प्रताप मल्ल, प्रेमचंद्र मिश्र, सज्जन मणि, अजय तिवारी, जितेंद्र प्रताप राव, अलका ¨सह, सरोज देवी, ¨बदा कुशवाहा, मोहन वर्मा, विनय जायसवाल, भूपेंद्र ¨सह, दिनेश त्रिपाठी, अंबिकेश पांडेय, अंकुर राय, अजीत ¨सह, संजय ¨सह, मारकंडेय शाही, विनोद गुप्ता आदि मौजूद रहे।

-------

लाभार्थियों को बांटे राशन कार्ड

देवरिया: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा.महेंद्रनाथ पांडेय ने लोक निर्माण के डाक बंगले में राशन कार्ड का वितरण लाभार्थियों में किया। इस दौरान जिला पूर्ति अधिकारी विनय कुमार ¨सह, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी वासुदेव तिवारी समेत तमाम लोग मौजूद रहे।

-------


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.