Move to Jagran APP

विकास कार्यों का कीर्तिमान बना रही भाजपा: धनंजय

भाजपा मंडल बनकटा की प्रवासी व बूथ कमेटियों की बैठक श्री कृष्ण इंटरमीडिएट कालेज हाता में हुई। संबोधित करते हुए भाजपा नेता धनंजय ¨सह बघेल ने कहा कि प्रदेश व केंद्र की भाजपा सरकार विकास कार्यों का कीर्तिमान बना रही है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 10 Aug 2018 11:38 PM (IST)Updated: Fri, 10 Aug 2018 11:38 PM (IST)
विकास कार्यों का कीर्तिमान बना रही भाजपा: धनंजय

देवरिया: भाजपा मंडल बनकटा की प्रवासी व बूथ कमेटियों की बैठक श्री कृष्ण इंटरमीडिएट कालेज हाता में हुई। संबोधित करते हुए भाजपा नेता धनंजय ¨सह बघेल ने कहा कि प्रदेश व केंद्र की भाजपा सरकार विकास कार्यों का कीर्तिमान बना रही है। सरकार की नीतियों व योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की आवश्यकता है। प्रधानमंत्री के विकास कार्यों का डंका पूरे विश्व में बज रहा है। विदेश नीति के कारण आज विश्व के ताकतवर देश भारत का लोहा मान रहे हैं।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि देश के विकास के लिए एक बार फिर केंद्र में भाजपा की सरकार बनाना है। इस संकल्प के साथ हमें कार्य करना है। बूथ स्तर पर हमें संगठन को मजबूत करना होगा। जिला महामंत्री अजय कुमार दुबे ने कहा कि बैठक का उद्देश्य बूथ स्तर पर बनाई गई बूथ कमेटियों के जो भी पदाधिकारी हैं, उनका दायित्व है कि केन्द्र सरकार व राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को आम जन तक पहुंचाएं। बूथ स्तर पर ग्राम प्रधान, पूर्व प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य आदि से मिले और उनकी समस्या सुने और उनकी समस्याओं का समाधान करें। ¨वदा ¨सह कुशवाहा ने कहा कि पंद्रह अगस्त को अधिक से अधिक पौध रोपण करें। आपसी भेदभाव भुलाकर संगठन को मजबूत करें। यहां मुख्य रूप से राम विलास आर्य, मंडल अध्यक्ष जय प्रकाश तिवारी, डा. अरविन्द कुशवाहा ने संबोधित किया। यहां मुख्य रूप से जगदीश मिश्र, हरिनाथ तिवारी, राजवंशी पटेल, रवीश पाठक, कमल किशोर पांडेय, संजय पटेल, राजू पटेल, श्याम बिहारी ¨सह, संजय ¨सह, संतोष गुप्ता, कुलदीप कुशवाहा, रमाकांत ¨सह, वीरेंद्र ¨सह, राम सागर आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.