लोगों की आवाज दबा रही भाजपा
देवरिया के सलेमपुर में कांग्रेस की बैठक में सरकार पर गंभीर आरोप लगाए गए।
देवरिया: सलेमपुर में कांग्रेस की बैठक में अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष आलोक प्रसाद की गिरफ्तारी अलोकतांत्रित बताया गया। वक्ताओं ने कहा लोकतंत्र में सभी को जनता की परेशानी से निजात दिलाने का अधिकार है, लेकिन भाजपा सरकार इस आवाज को दबाने में लगी हुई है।
यह बातें कांग्रेस के जिला सचिव दीन दयाल प्रसाद ने सलेमपुर में बैठक के दौरान कही। कहा कि प्रदेश अध्यक्ष आलोक प्रसाद ने मजबूर की पीड़ा सुनकर पीड़िता को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया था, लेकिन दुर्भाग्यवश मजबूर महिला ने आत्मदाह कर लिया । इसमें आलोक प्रसाद को राजनीतिक दुर्भावना से फंसाया गया है। इस दौरान प्रेमलाल भारती ,विनोद कुमार ,शिवशंकर गौतम प्रमुख रुप से मौजूद रहे।
दूसरी तरफ देवरिया शहर में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसूचित विभाग के प्रदेश महासचिव मनोज कुमार गौतम के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी अमित किशोर को राष्ट्रपति को संबोधित पत्रक सौंपा। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष आलोक प्रसाद की रिहाई की मांग की।
मनोज कुमार गौतम ने कहा कि फर्जी मुकदमे में फंसाकर 13 अक्टूबर की रात दो बजे पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया है। महेंद्र प्रताप आंबेडकर, परमानंद प्रसाद, सुभाष राय सैंथवार, रामविलास प्रसाद, राम प्रसाद प्रमुख रुप से मौजूद रहे।