Move to Jagran APP

कार्यकर्ता आधारित पार्टी है भाजपा:रविंद्र कुशवाहा

देवरिया के भाटपाररानी में आयोजित भाजपा के मंडल कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में सांसद रविंद्र कुशवाहा ने पार्टी की नीतियों व कार्यक्रमों की जानकारी दी।

By JagranEdited By: Published: Sun, 22 Nov 2020 11:25 PM (IST)Updated: Sun, 22 Nov 2020 11:25 PM (IST)
कार्यकर्ता आधारित पार्टी है भाजपा:रविंद्र कुशवाहा

देवरिया: भाटपाररानी स्थित मदन मोहन मालवीय इंटर कालेज में भाजपा का दो दिवसीय मंडल कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण वर्ग शुरू हुआ। सांसद रविद्र कुशवाहा ने पं दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया।

loksabha election banner

कहा कि भजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है । बूथ से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक कार्यकर्ताओं की एक लंबी फौज है। प्रशिक्षण वर्ग के माध्यम से नए कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करके उन्हें संगठन के लिए पारंगत कर रही है। डा. पवन कुमार राय ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं की बदौलत केंद्र में लगातार दो बार पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में आई है एवं विभिन्न प्रदेशों में सत्तारूढ़ है। भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री रत्नाकर ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार एवं उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के सपने को साकार कर रही है।

कहा कि भारतीय जनता पार्टी बसुधैव कुटुम्बकम की भावना से कार्य करती हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं के बदौलत ही भारतीय जनता पार्टी को विश्व की सबसे बड़ी पार्टी होने का गौरव प्राप्त हुआ है। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष राजेंद्र जायसवाल एवं संचालन मंडल महामंत्री मंटू पटेल ने किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप क्षेत्रीय मंत्री हरिचरण कुशवाहा, जिला उपाध्यक्ष अजय कुमार दुबे, सुशील कुमार शाही, राघवेंद्र वीर विक्रम सिंह, संतोष त्रिगुनायक, अशोक पाण्डेय, डा भानू प्रताप सिंह, जयनाथ कुशवाहा, सुरेश तिवारी, डा अशोक तिवारी, अमित शाही सेक्टर संयोजक, सेक्टर प्रभारी एवं मंडल पदाधिकारी प्रमुख रूप से मौजूद रहे। व्यापारियों ने सीओ से की शिकायत

भाटपाररानी व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने रविवार को सीओ पंचमलाल से मुलाकात की। उनसे कहा कि पुलिस व्यापारियों के साथ दु‌र्व्यवहार कर रही है। इसकी जांच कराई जाए और दोषी पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की जाए। व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय कुमार जयसवाल, महामंत्री पवन कुमार गुप्ता, कोमल पटेल, प्रमोद कुमार गुप्ता, चंदन कुमार गुप्ता आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.