राजकीय इंटर कालेज के मैदान से आज निकलेगी बाइक रैली
भाजपा जिलाध्यक्ष डा. अंतर्यामी ¨सह ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी की तरफ से 17 नवंबर को सुबह 11.30 बजे से लोकसभा मुख्यालयों पर विशाल कमल संदेश बाइक रैली राजकीय इंटर कालेज के मैदान से निकाली जाएगी। जनपद की विधानसभा क्षेत्र पथरदेवा की बाइक रैली को कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही, रामपुर करखाना विधानसभा क्षेत्र की विधायक कमलेश शुक्ल, देवरिया विधानसभा क्षेत्र की बाइक रैली विधायक जन्मेजय ¨सह के नेतृत्व में मुख्यालय के राजकीय इंटर कालेज के मैदान में पहुंचेगी
देवरिया : भाजपा जिलाध्यक्ष डा. अंतर्यामी ¨सह ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी की तरफ से 17 नवंबर को सुबह 11.30 बजे से लोकसभा मुख्यालयों पर विशाल कमल संदेश बाइक रैली राजकीय इंटर कालेज के मैदान से निकाली जाएगी। जनपद की विधानसभा क्षेत्र पथरदेवा की बाइक रैली को कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही, रामपुर करखाना विधानसभा क्षेत्र की विधायक कमलेश शुक्ल, देवरिया विधानसभा क्षेत्र की बाइक रैली विधायक जन्मेजय ¨सह के नेतृत्व में मुख्यालय के राजकीय इंटर कालेज के मैदान में पहुंचेगी। जीआइसी से सांसद कलराज मिश्र व क्षेत्रीय अध्यक्ष भाजपा डा. धर्मेंद्र ¨सह हरी झंडी दिखा रैली को रवाना करेंगे। रैली के माध्यम से कार्यकर्ता केंद्र व प्रदेश सरकार की जनहितकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करेंगे। विधानसभा क्षेत्र बरहज की बाइक रैली विधायक सुरेश तिवारी व विधानसभा क्षेत्र रुद्रपुर की रैली राज्य मंत्री जयप्रकाश निषाद के नेतृत्व में कौड़ीराम जाएगी। जबकि सलेमपुर विधानसभा क्षेत्र की विधायक काली प्रसाद, भाटपाररानी विधानसभा की बाइक रैली बेल्थरा को जाएगी।