बार्डर पर शाम तक परेशान रहे लोग
देवरिया में बिहार से जुड़े अन्य बार्डरों के न खुलने से लोग परेशान रहे।
By JagranEdited By: Published: Mon, 01 Jun 2020 10:42 PM (IST)Updated: Mon, 01 Jun 2020 10:42 PM (IST)
देवरिया : स्थानीय सर्किल की सीमाओं को सोमवार की शाम 4 बजे तक नहीं खोला गया था। रामपुर बुजुर्ग प्रतापपुर ,भवानी छापर, महूजा सहित भिगारी बाजार, नंदपुर ,बलुआ अफगान आदि अंतरराज्यीय मार्ग सील रहे।
रामपुर बुजुर्ग में जगमोहन सिंह गोरखपुर निवासी को सिवान जाना था। सूरज निषाद, रोहित तिवारी निवासी देवरिया को मैरवा जाना था वही अभिजीत सिंह, राजेश सिंह निवासी गोरखपुर को सिवान जाना था लेकिन सीमा न खुलने के कारण लौट गए।
क्षेत्राधिकारी पंचम लाल ने कहा कि सील अंतरराज्यीय सीमा को खोलने का आदेश सभी थानाध्यक्षों को दे दिया गया है। रात्रि के 9 बजे से सुबह 5 बजे तक यह सीमाएं बंद रहेंगी। दिन में आवाजाही होगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें