विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

देवरिया में फेल हुआ मालगाड़ी का इंजन, भटनी में ढाई घंटे ठप रहा रेल परिचालन

Published: Tue, 27 Oct 2026 07:19 PM (IST)

देवरिया के भटनी रेलवे स्टेशन के पास एक मालगाड़ी का इंजन फेल हो गया, जिससे डाउन लाइन पर करीब ढाई ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. भटनी में मालगाड़ी का इंजन हुआ फेल।

  2. डाउन लाइन पर ढाई घंटे रेल परिचालन बाधित।

  3. यात्रियों को हुई भारी असुविधा, ट्रेनें रुकीं।

संवाद सूत्र, भटनी (देवरिया)। भटनी रेलवे स्टेशन के पास मंगलवार को मालगाड़ी का इंजन फेल होने से डाउन लाइन पर करीब ढाई घंटे तक रेल परिचालन बाधित रहा। 115 नंबर रेलवे गेट के सामने अचानक आई तकनीकी खराबी के कारण कई ट्रेनें स्टेशन पर खड़ी रहीं। इससे यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए इंतजार करना पड़ा। अचानक परिचालन रुकने से स्टेशन पर यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

जानकारी के अनुसार, 115 नंबर रेलवे गेट के सामने डाउन लाइन से गुजर रही मालगाड़ी का इंजन अचानक पावर फेल होने के कारण बंद हो गया। इसके चलते इस रेलखंड पर ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हो गई। काठगोदाम-हावड़ा एक्सप्रेस समेत अन्य ट्रेनों के यात्रियों को भी देरी का सामना करना पड़ा। ट्रेनें रुकने से यात्रियों की यात्रा प्रभावित हुई और उन्हें अपने गंतव्य तक पहुंचने में परेशानी हुई।

स्टेशन अधीक्षक मनोज पांडेय ने बताया कि मालगाड़ी के इंजन का पावर फेल होने के कारण डाउन लाइन पर रेल परिचालन प्रभावित हुआ। तकनीकी समस्या के चलते करीब ढाई घंटे तक यातायात बाधित रहा, जिससे यात्रियों को दिक्कतें उठानी पड़ीं।

यह भी पढ़ें- सऊदी अरब में फंसे देवरिया के 6 लोग, उड़ान रद होने से बढ़ी मुश्किलें; विदेश मंत्रालय से मदद की अपील