भाकियू कार्यकर्ता पहुंचे डीएम आवास, किया प्रदर्शन
भारतीय किसान यूनियन के तत्वावधान में किसान व कार्यकर्ताओं ने तीन सूत्रीय मांगों को लेकर मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर में किसान महापंचायत की। कार्यकर्ता और किसानों ने सरकार विरोधी जमकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। पंचायत स्थल पर अधिकारियों के न पहुंचने पर कार्यकर्ता उग्र हो गए और जिलाधिकारी आवास पहुंच गए
देवरिया : भारतीय किसान यूनियन के तत्वावधान में किसान व कार्यकर्ताओं ने तीन सूत्रीय मांगों को लेकर मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर में किसान महापंचायत की। कार्यकर्ता और किसानों ने सरकार विरोधी जमकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। पंचायत स्थल पर अधिकारियों के न पहुंचने पर कार्यकर्ता उग्र हो गए और जिलाधिकारी आवास पहुंच गए। जहां प्रदर्शन करने लगे। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे एएसडीएम, डीसीओ व सीओ सिटी सदर द्वारा डीएम से वार्ता कराने की बात पर धरना समाप्त हुआ। मुख्यमंत्री को संबोधित तीन सूत्रीय ज्ञापन एएसडीएम को सौंपा।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत भाकियू के कार्यकर्ताओं की जुटान कचहरी परिसर में होने लगी। इसके बाद किसान पंचायत शुरू हुआ। धरना स्थल पर किसी अधिकारी द्वारा न पहुंचने पर किसान उग्र हो गए। इसके बाद भाकियू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दीवान चंद चौधरी के नेतृत्व में डीएम आवास के तरफ चल दिए। वहां पहुंचकर सरकार विरोधी नारेबाजी करने लगे। श्री चौधरी ने कहा कि भाजपा ने लोकसभा व विधानसभा चुनाव में किसानों के लिए जो वादे किए थे। उसको पूरा नहीं कर रही है। प्रतापपुर चीनी मिल द्वारा किसानों का बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान न करने तथा सरदार नगर चीनी मिल पर किसानों का छह करोड़ रुपये बकाया है। इस दौरान जिलाध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप शाही, मंडल उपाध्यक्ष विनय ¨सह, विनोद गुप्ता, शहीद ख्वाजा मंसूरी, सदानंद यादव, प्रेमलता ¨सह, रामाश्रय चौहान, मनीष यादव, देवनाथ यादव आदि मौजूद रहे।