ग्राम प्रधान के पति की मनबढ़ों ने की पिटाई
गौरीबाजार थाना क्षेत्र के मुकुंदपुर के प्रधानपति पर बाइक सवार मनबढ़ों ने हमला बोल दिया। प्रधानपति की पिटाई कर मनबढ़ों ने उनके कपड़े फाड़ दिए। ग्रामीणों के विरोध पर बाइक सवार मनबढ़ असलहा लहराते हुए भाग निकले। डर सहमे प्रधानपति ने इसकी सूचना यूपी 100 पुलिस को दी। पीड़ित प्रधानपति ने दो लोगों के खिलाफ तहरीर दिया है
देवरिया : गौरीबाजार थाना क्षेत्र के मुकुंदपुर के प्रधानपति पर बाइक सवार मनबढ़ों ने हमला बोल दिया। प्रधानपति की पिटाई कर मनबढ़ों ने उनके कपड़े फाड़ दिए। ग्रामीणों के विरोध पर बाइक सवार मनबढ़ असलहा लहराते हुए भाग निकले। डर सहमे प्रधानपति ने इसकी सूचना यूपी 100 पुलिस को दी। पीड़ित प्रधानपति ने दो लोगों के खिलाफ तहरीर दिया है।
गौरीबाजार थाना क्षेत्र के मुकुंदपुर की प्रधान वंदना देवी हैं। इनके पति सुभाषचंद का आरोप है कि कुछ लोग कई दिनों से अवैध रूप से काम कराने का दबाव डाल रहे थे। दबाव में काम करने से मना करने पर फोन से धमकी दे रहे थे। मंगलवार शाम एक बार फिर फोन पर गाली देते हुए धमकी देने लगे। कुछ देर बाइक से दो लोग उनके दरवाजे पर चढ़ गए। अभी कुछ समझते की अचानक हमला बोल दिए। मारपीट कर कपड़े फाड़ दिए। घर वालों के साथ ग्रामीणों ने विरोध किया तो असलहा लहराते हुए भाग निकले। डरे सहमे प्रधानपति ने यूपी 100 पुलिस को सूचना दिया, जो काफी देर बाद पहुंची। प्रधानपति सुभाषचंद ने दो के खिलाफ तहरीर दिया है। थानाध्यक्ष परमाशंकर यादव का कहना है कि मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।