विवाहिता को धोखा दे फरार हो गया प्रेमी
देवरिया: रिश्ते के एक युवक से एक विवाहिता का प्रेम हो गया। महिला प्रेम में इस कदर दीवानी हो गई कि पत
By JagranEdited By: Published: Mon, 11 Nov 2019 11:12 PM (IST)Updated: Mon, 11 Nov 2019 11:12 PM (IST)
देवरिया: रिश्ते के एक युवक से एक विवाहिता का प्रेम हो गया। महिला प्रेम में इस कदर दीवानी हो गई कि पति को छोड़ प्रेमी के साथ लखनऊ चली गई। कई महीने तक दोनों एक साथ रहे। महिला के गर्भवती होने के बाद प्रेमी उसे छोड़ फरार हो गया। अब न पति रखने को तैयार है और न ही प्रेमी।
ऐसे में सोमवार को एसपी कार्यालय पहुंच महिला ने न्याय की गुहार लगाई। एसपी ने मामले की जांच थानाध्यक्ष बघौचघाट को सौंपी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें