विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 21, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

25 ग्रामीण सड़कों के निर्माण को मिली मंजूरी

By JagranEdited By:
Published: Sun, 21 Nov 2021 11:23 PM (IST)

जनपद के सलेमपुर तहसील क्षेत्र की 25 ग्रामीण सड़कों को सीमेंट व कंक्रीट से निर्माण कराने की त्वरित आर्थिक विकास योजना से मंजूरी मिल गई है। 4644 मीटर लंबाई की इन सड़कों के निर्माण पर कुल दो करोड़ 94 लाख 84 हजार रुपये खर्च होंगे।

25 ग्रामीण सड़कों के निर्माण को मिली मंजूरी
25 ग्रामीण सड़कों के निर्माण को मिली मंजूरी

देवरिया: जनपद के सलेमपुर तहसील क्षेत्र की 25 ग्रामीण सड़कों को सीमेंट व कंक्रीट से निर्माण कराने की त्वरित आर्थिक विकास योजना से मंजूरी मिल गई है। 4644 मीटर लंबाई की इन सड़कों के निर्माण पर कुल दो करोड़ 94 लाख 84 हजार रुपये खर्च होंगे। शासन ने पहली किस्त के रूप में दो करोड़ 36 लाख 34 हजार रुपये अवमुक्त कर दिया है। नियोजन विभाग के विशेष सचिव ऋषिकेश दुबे ने शनिवार को डीएम व सीडीओ को पत्र भेजकर इसकी जानकारी दी है।आरईडी के सहायक अभियंता राम अवध यादव ने बताया कि जनपद की 25 ग्रामीण सड़कें स्वीकृत हो गई हैं। सीमेंट व कंक्रीट से इनका निर्माण होगा। जल्द ही कार्य शुरू कराया जाएगा। सीसी रोड बनेंगी यह सड़कें

अजना-पिडी पिच मार्ग से जोगिया तिवारीपुर गांव तक, पचदौरा पिच मार्ग से बृजानंद के घर तक, दोगारी मिश्र से दोगारी राजमल मार्ग पर सीसी निर्माण कार्य, धंधवार में मारकंडेय तिवारी के घर से आनंदराज के घर तक, धंधवार-पिडी पिच मार्ग से धंधवार के संजय कुशवाहा के घर होते हुए बाग तक, चनुकी पिच मार्ग से गंगाराम शमशान घाट तक, इटहुरा मिश्र गांव के पिच मार्ग से दुर्गेश मिश्र के घर तक, इटहुरा हजाम पिच मार्ग से उत्तर संजय कुशवाहा के घर तक, मजरियांव पिच मार्ग से प्राथमिक विद्यालय मजरियांव तक, इटहुरा मिश्र प्राथमिक विद्यालय से रमाशंकर मिश्र के दरवाजे तक, खरदहां घनश्याम पिच मार्ग से हृदया पांडेय के दरवाजे तक, पटखौली में निर्मल गौड़ के दरवाजे से सुमन पांडेय के दरवाजे तक, पड़री गजराज-उसरहा पिच मार्ग से हृदयनारायण सिंह के खेत से प्राथमिक विद्यालय पड़री गजराज तक, बलिया दक्षिण पिच मार्ग से परमा यादव के घर होते हुए रामनारायण गुप्ता के घर तक, बरठा-सलेमपुर पिच मार्ग से कबरपंथी मठ विद्यालय मार्ग, चेरो-सलेमपुर पिच मार्ग से महथापार रामजी चौहान के घर तक, रेवली-पिडी पिच मार्ग से रेवली इंटर कालेज होते हुए गांव तक, कुंडावल तारा पिच मार्ग से दीनदयाल तिवारी के घर होते हुए सीसी मार्ग तक, रम्हौली सीसी मार्ग से घनश्याम मिश्र के घर तक, रम्हौली अश्वनी मिश्र के घर से अनुसूचित जाति की बस्ती तक, करौंता में पारस सेठ के घर से बृजेश सिंह के घर तक, कुंडावल हरि पिच मार्ग से छठ स्थान तक, कोल्हुआ पड़री तिवारी संपर्क मार्ग से जमुई रामभजन सिंह के दुकान से जवाहर सिंह के दुकान होते हुए शिव कुमार के घर तक, सलेमपुर चेरो पिच मार्ग से पकड़ी लाला पंचायत भवन तक।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।