विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'NDA में सबका हित सुरक्षित, जनता में भी विश्वास', देवरिया में बोलीं अनुप्रिया पटेल

Published: Mon, 07 Sep 2026 05:26 AM (IST)

केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने देवरिया में कहा कि एनडीए में सभी का हित सुरक्षित है, और पिछली सरकारों ने ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. एनडीए में सभी वर्गों का हित सुरक्षित, अनुप्रिया पटेल ने कहा।

  2. पिछली सरकारों ने पिछड़े, दलितों के अधिकारों के लिए कुछ नहीं किया।

  3. जातीय जनगणना और आरक्षण पर भ्रम फैलाने वालों से सवाल पूछे।

जागरण संवाददाता, देवरिया। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री और अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल ने कहा कि जो पार्टियां आज लोगों के अधिकारों को लेकर चिंतित दिखाई दे रही हैं, उन्हें यह भी बताना चाहिए कि सत्ता में रहने के दौरान उन्होंने पिछड़े, दलित और वंचित समाज के अधिकारों के लिए क्या किया।

यदि बिहार में नीतीश कुमार जातीय जनगणना करा सकते थे तो उत्तर प्रदेश की तत्कालीन समाजवादी पार्टी सरकार भी ऐसा कर सकती थी, लेकिन उसने नहीं कराया। इसलिए सभी का हित एनडीए में सुरक्षित है। वह शहर के टाउनहाल स्थित आडिटोरियम में जिला स्तरीय कार्यकर्ता समागम को संबोधित कर रही थीं।

उन्होंने कहा कि जो लोग आरक्षण को लेकर भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहे हैं, उनसे सवाल किया जाना चाहिए कि क्या समाज में भेदभाव पूरी तरह समाप्त हो गया है, क्या सरकारी नौकरियों का बैकलाग पूरा हो गया है। यदि ऐसा नहीं हुआ है तो इसका मतलब है कि भेदभाव अभी भी जारी है।

‘अपना दल में तो अपनापन है’ नारे का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की राजनीति में समय-समय पर कई पार्टियां बनीं, लेकिन बिना सत्ता का स्वाद चखे 1995 से आज तक लोगों के दिलों की धड़कन बनी रहने वाली पार्टी अपना दल ही है। सपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि पीडीए की बात करने वालों को इसकी याद तब आती है, जब वे सत्ता से बाहर हो जाते हैं।

यह भी पढ़ें- देवरिया में सरयू नदी का रौद्र रूप, देवरहा बाबा आश्रम मार्ग डूबा, फसलें जलमग्न