सरकार द्वारा डाला जा रहा विकास कार्यों में अडंगा : अखिलेश
रुद्रपुर, देवरिया : कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता व पूर्व विधायक अखिलेश प्रताप ¨सह ने कहा कि भाजपा
रुद्रपुर, देवरिया : कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता व पूर्व विधायक अखिलेश प्रताप ¨सह ने कहा कि भाजपा सरकार में विकास कार्यों में सिर्फ अडं़गा डाला जा रहा है। मैंने अपने कार्यकाल में माहीगंज में अग्निशमन केंद्र के लिए जमीन आवंटित कराया था। बजट स्वीकृति होने के बावजूद उसे नहीं बनाया जा रहा है। आरोप लगाया कि सतुआभार में विद्युत उपकेंद्र आवंटित होने के बावजूद उसे नहीं बनने दिया जा रहा है। श्री ¨सह नगर के ब्लाक अध्यक्ष महेंद्रनाथ गुप्ता के आवास पर संवाददाताओं से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आज रुद्रपुर इलाका दारू का केंद्र बनता जा रहा है। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाती। जांच में जो पुलिसकर्मी संदिग्ध हैं, उन्हीं से शराब कांड की विवेचना कराई जा रही है। उन्होंने राजनीतिक संरक्षण का भी आरोप लगाया। अधिकांश बाढ़ पीड़ित किसानों को मुआवजा नहीं मिल सका है। भाजपा सरकार विकास के झूठे वादा कर रही है। गांवों में चौपाल के माध्यम से नाटक किया जा रहा है। जनता भाजपा सरकार के झूठे वादे को जान चुकी है।