Move to Jagran APP

वादों के निस्तारण में अधिवक्ताओं की भूमिका महत्वपूर्ण: कमलेश

वादों के त्वरित निस्तारण में अधिवक्ताओं की भूमिका अग्रणी होती है। वादकारियों को त्वरित न्याय दिलाना आपका दायित्व है। पीड़ित जन न्याय की आस में अधिवक्ता के पास आते हैं। आप अपनी जिम्मेदारी निभाएं ताकि जनता का भरोसा न्यायालय पर बना रहे

By JagranEdited By: Published: Fri, 18 Jan 2019 11:31 PM (IST)Updated: Fri, 18 Jan 2019 11:31 PM (IST)
वादों के निस्तारण में अधिवक्ताओं की भूमिका महत्वपूर्ण: कमलेश
वादों के निस्तारण में अधिवक्ताओं की भूमिका महत्वपूर्ण: कमलेश

देवरिया : वादों के त्वरित निस्तारण में अधिवक्ताओं की भूमिका अग्रणी होती है। वादकारियों को त्वरित न्याय दिलाना आपका दायित्व है। पीड़ित जन न्याय की आस में अधिवक्ता के पास आते हैं। आप अपनी जिम्मेदारी निभाएं ताकि जनता का भरोसा न्यायालय पर बना रहे। यह बातें सांसद कमलेश पासवान ने शुक्रवार को बरहज तहसील में आयोजित अधिवक्ता संघ के शपथ ग्रहण समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए कही। विधायक सुरेश तिवारी ने कहा कि अधिवक्ता समाज का दर्पण होता है। स्वच्छ दर्पण ही साफ तस्वीर दिखा सकता है। नपाध्यक्ष उमाशंकर ¨सह विशेन ने कहा कि नगर प्रशासन तहसील परिसर में जनसुविधाओं को बढ़ाने के साथ स्वच्छ बनाने के लिए प्रयासरत है। उपजिलाधिकारी विनीत कुमार ¨सह ने कहा कि अधिवक्ता केवल शब्द पकड़ते हैं। मेरा मानना है कि केवल शब्दों पर ध्यान न दें इंसान की भावना को भी समझे। कार्यक्रम को तहसीलदार केशरीनंद तिवारी, सुनीता गुप्ता, विजयेश्वरी ¨सह ने भी संबोधित किया। अध्यक्षता परमहंसाश्रम पीठाधीश्वर आंजनेयदास जी महाराज व संचालन नागेंद्र ¨सह ने किया।

loksabha election banner

इससे पहले उपजिलाधिकारी ने अध्यक्ष चंद्रगुप्त यादव, उपाध्यक्ष वीबी शर्मा, महामंत्री रणजीत ¨सह, संयुक्त मंत्री संतोष ¨सह, कोषाध्यक्ष विरेंद्र यादव व कार्यकारिणी के सदस्यों को शपथ दिलाई। इस दौरान श्रवण कुमार ¨सह, रामायण तिवारी, कमलेश तिवारी, चंद्रभूषण यादव, नागेंद्र मिश्र, उदयराज चौरसिया, उदयराज चौरसिया, कृष्णकांत तिवारी, शिवदयाल ¨सह, रमेश तिवारी अंजान आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.