80 बंदियों को जिला कारागार से रिहा करने का आदेश
देवरिया जिला जेल में बंद 80 कैदियों को आठ सप्ताह के लिए पेरोल पर रिहा करने का आदेश हुआ है।
By JagranEdited By: Published: Tue, 31 Mar 2020 10:30 PM (IST)Updated: Wed, 01 Apr 2020 06:00 AM (IST)
देवरिया: कोरोना वायरस को लेकर हर कोई भयभीत है। शासन ने सात साल से कम की सजा की धारा में बंद कैदियों को कमेटी गठित कर पेरोल पर रिहा करने का निर्देश दिया है। इसके तहत कुशीनगर के 80 बंदियों को पेरोल पर रिहा करने आदेश जेल प्रशासन को मंगलवार को मिला।
जेल में 1400 से अधिक बंदी व कैदी हैं। जेल में देवरिया के अलावा कुशीनगर के भी बंदी हैं। दो दिन पहले 12 बंदी कुशीनगर तो देवरिया के चौदह बंदी रिहा किए गए। मंगलवार को कुशीनगर से एडीजे व सीजेएम देवरिया जेल पहुंचे और बंदियों को जेल से रिहा करने का आदेश दिया। जेलर जेपी त्रिपाठी ने कहा कि कुशीनगर के 80 बंदियों की पेरोल पर रिहाई होनी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें