जिला चिकित्सालय में 430 की थर्मल स्क्रीनिग
देवरिया जिला अस्पताल में बुखार डेस्क पर बाहर से आने वाले लोगों की लगातार थर्मल स्क्रीनिंग की जा रही है।
देवरिया: जिला अस्पताल के बुखार डेस्क पर हर रोज महानगरों से आए लोगों की स्क्रीनिग की जा रही है। मंगलवार को चिकित्सकों की टीम ने 430 लोगों की स्क्रीनिग की। साठ लोगों को क्वारंटाइन किया गया। अन्य को होम क्वारंटाइन की सलाह दी गई।
तरकुलवा थाना क्षेत्र के 36 गांवों में 1050 लोगों की थर्मल स्क्रिनिग की गई। चार लोगों को सैंपल लेने के लिए भी जिला मुख्यालय भेजा गया। 19 बसों से 706 प्रवासी आए
सुबह 8 बजे से दोपहर दो बजे तक 19 बसों से 706 प्रवासियों को गौरी बुजुर्ग स्थित चेक प्वाइंट पर लाया गया। जिसमें देवरिया के 630 , बलिया के 39, कुशीनगर के 37 प्रवासी मौजूद रहे। राजस्व निरीक्षक अरविन्द त्रिपाठी ने बताया कि बिहार के प्रवासियों की बसों को सीधे बिहार बार्डर भेजा गया। चेक प्वाइंट का जिलाधिकारी अमित किशोर ने निरीक्षण किया।