यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 08, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
भोला शाह की मजार पर जायरिनों ने चढ़ाई चादर
देवरिया : मझौलीराज उपनगर स्थित बाबा भोला शाह की दरगाह पर रविवार को सालाना चादरपोशी कार्यक्रम का आयोज

देवरिया : मझौलीराज उपनगर स्थित बाबा भोला शाह की दरगाह पर रविवार को सालाना चादरपोशी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें उत्तर प्रदेश के साथ ही विभिन्न स्थानों से पहुंचे बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। इस दौरान कव्वालों ने भी अपनी प्रस्तुति दी। सुरक्षा के मद्देनजर कोतवाली पुलिस तैनात रही।
बाबा भोला शाह ने 2001 के जनवरी माह में मझौलीराज में अपना शरीर त्याग दिया था। इसके बाद भव्य दरगाह बना और प्रत्येक साल आठ जनवरी को सालाना चादरपोशी कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। कार्यक्रम में इस बार हिस्सा लेने के लिए उत्तर प्रदेश के अलावा बिहार, बंगाल, महाराष्ट्र, गुजरात, गोवा समेत देश के विभिन्न हिस्सों से लोग तीन दिन पहले से ही आने लगे। उनके रहने व खाने की भी व्यवस्था बेहतर की गई थी। आज सुबह 9.27 बजे चादरपोशी का कार्यक्रम शुरू हुआ तो घंटों चलता रहा। यहां रंग-बिरंगी चादर चढ़ाई गई। गद्दीनसीन कायम शाह बाबा ने कहा कि इस मजार पर जो भी भाई-बहन आए हैं, उन सभी की हाजिरी कबूल होगी। यहां जो भी आया, कभी खाली हाथ नहीं लौटा। इस दौरान कोतवाल रफीक अहमद के साथ ही नगर पंचायत मझौलीराज के पूर्व अध्यक्ष हरिहर यादव, राजू खान, लार नगर पंचायत के अध्यक्ष प्रतिनिधि रवींद्र वर्मा आदि उपस्थित रहे। उधर मेले का भी आयोजन किया गया, जहां लोगों ने जमकर खरीदारी भी की।