बूथ प्रभारी बनाने पर जोर दें कार्यकर्ता
देवरिया : सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की बैठक सोमवार को टाउनहाल परिसर में हुई, जिसमें बूथ प्रभारी ब
देवरिया : सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की बैठक सोमवार को टाउनहाल परिसर में हुई, जिसमें बूथ प्रभारी बनाने पर जोर देने का निर्णय लिया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी प्रभारी पं.उमेश मणि त्रिपाठी ने कहा कि जब तक कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर बूथ प्रभारी नहीं बनाएंगे तब तक पार्टी मजबूत नहीं होगी। कार्यकर्ता ही पार्टी के रीढ़ है। विधानसभा चुनाव 2017 में बिना भासपा के किसी भी पार्टी की सरकार नहीं बनेगी। डा.व्यासमुनि तिवारी ने कहा कि प्रदेश में गुंडाराज कायम है। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष विरेंद्र यादव शिवचंद्र कन्नौजिया, प्रदीप राजभर, चंद्रशेखर राजभर, महेंद्र राजभर, लालचंद, गोरख राजभर, गीता यादव, तेज बहादुर, देवेंद्र, जालू, अभय नंदन बरनवाल आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अमरजीत राजभर ने किया।