प्रदेश में कानून का राज खत्म
देवरिया : भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक उपनगर के समता निवास पर गुरुवार को आयोजित की गई। इ
देवरिया : भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक उपनगर के समता निवास पर गुरुवार को आयोजित की गई। इसमें लखनऊ में पार्टी कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज की घटना की ¨नदा की गई और रोष प्रकट किया गया।
संबोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष जयनाथ कुशवाहा ने कहा कि प्रदेश में कानून का राज खत्म हो गया है। जिस बर्बरता से भाजपा नेताओं की पिटाई की गई, मिर्ची बम छोड़ा गया, रबड़ की गोलियां चलाई गईं। इसमें पार्टी के कई नेता घायल होकर अस्पताल में भर्ती हैं। इन सबके बावजूद भाजपा के लोग डरने वाले नहीं है। अशोक पांडेय ने कहा कि सरकार के इशारे पर पुलिस ने भाजपा नेताओं पर जिस तरीके से बल प्रयोग किया, वह लोकतंत्र में एक काला अध्याय है। काली प्रसाद ने कहा कि 2017 में भाजपा की सरकार बनेगी। इसके बाद सपा सरकार के गुंडों, भू माफियाओं तथा भ्रष्ट अधिकारियों का हिसाब लिया जाएगा। बैठक को मंडल अध्यक्ष कन्हैया जायसवाल, संतोष पटेल, ब्रजेश उपाध्याय, राजेश गोड़, राम नयन ¨सह, हाकिम ¨सह, अशोक कुशवाहा, सुनील यादव, ब्रजेश दुबे, संजय दुबे, जितेंद्र ¨सह, सुरेंद्र ¨सह, अजय तिवारी, अभिषेक जायसवाल, आनंद कुशवाहा, गोपाल, ब्रजेश कुशवाहा ने प्रमुख रुप से संबोधित किया।