केंद्र सरकार ने पूरा किया हर वादा : र¨वद्र
जागरण संवाददाता, भाटपाररानी, देवरिया : विकास खंड के पकड़ी बाबू पूर्वांचल जूनियर हाईस्कूल में ग्रामोदय
जागरण संवाददाता, भाटपाररानी, देवरिया : विकास खंड के पकड़ी बाबू पूर्वांचल जूनियर हाईस्कूल में ग्रामोदय से भारत उदय कार्यक्रम के तहत सभा कर लोगों को केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सांसद र¨वद्र कुशवाहा ने कहा कि चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता से जो वादा किया उसे एक-एक कर पूरा कर रहे हैं। वे अपनी योजनाओं के माध्यम से देश से गरीबी, पिछड़ेपन, बेराजगारी दूरकर देश का संपूर्ण विकास चाहते हैं।
उन्होंने कहा कि भाजपा की नीतियों से गरीबों के चेहरे पर मुस्कान है। गरीबों को जनधन योजना, उज्ज्वला योजना के बाद कई योजनाओं का सूत्रपात कर नरेंद्र मोदी ने विकास की नई इबारत लिखने का काम किया है। कार्यकर्ता गांवों में योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाएं, आने वाला समय हमारा है। जिलाध्यक्ष महेंद्र यादव ने कहा कि जबसे केंद्र में भाजपा की सरकार बनी है, देश की जनता राहत महसूस कर रही है। केंद्र के बाद अब प्रदेश की बारी है। कार्यकर्ताओं में उत्साह है। मिशन 2017 हमारे पक्ष में होगा। भाजपा प्रदेश में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी। संयोजक उमेश प्रसाद शाही ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने अपनी योजनाओं के माध्यम से गरीब जनता को लाभ पहुंचाने का काम किया है। उन्होंने आगंतुकों के प्रति आभार जताया। गायक नरेंद्र सागर ने लोकगीत प्रस्तुत किया। सभा को राजकुमार शाही, देवेंद्र कुशवाहा बबलू, सुरेंद्र ¨सह टुनटुन, सुरेश तिवारी, जयप्रकाश तिवारी, दिलीप ¨सह बघेल, अमित शाही, अभिषेक शाही, मंगल शाही, रमाशंकर यादव, मंटू पटेल आदि ने संबोधित किया।