दो पक्षों में चले ईंट पत्थर, महिला समेत आधा दर्जन घायल
जागरण संवाददाता, खुखुंदू, देवरिया : थाना क्षेत्र के ग्राम परसिया वंशी में गाय दरवाजे पर जाने को लेकर
जागरण संवाददाता, खुखुंदू, देवरिया : थाना क्षेत्र के ग्राम परसिया वंशी में गाय दरवाजे पर जाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया और जमकर ईंट-पत्थर चले। इसमें महिला समेत आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों का उपचार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया। इस मामले में पीड़ित पक्ष ने पुलिस को तहरीर दी है। हालांकि देरशाम तक कार्रवाई नहीं हो सकी थी।
गांव के एक व्यक्ति के दरवाजे पर दूसरे व्यक्ति की गाय चली गई। इसे लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई और विवाद बढ़ गया। देखते ही देखते दोनों तरफ से लाठी-डंडे व ईंट पत्थर चलने लगे। लोगों ने बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया। घटना में वंदना, सरिता, अमरावती देवी, संदीप कुमार, रीता, अर¨वद घायल हो गए। सभी को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। इस बाबत थानाध्यक्ष ने कहा कि तहरीर मिली है। मामले की छानबीन चल रही है। जल्द ही आवश्यक कार्रवाई कर दी जाएगी।