आठ घंटे ठप रही बिजली आपूर्ति
जागरण संवाददाता, देवरिया: जनपद के मझना नाला स्थित 79 नंबर टावर का जंफर टूटने से बुधवार को देवरिया-कस
जागरण संवाददाता, देवरिया: जनपद के मझना नाला स्थित 79 नंबर टावर का जंफर टूटने से बुधवार को देवरिया-कसया के लगभग ढाई दर्जन बिजली उपकेंद्रों में आठ घंटे तक विद्युत आपूर्ति ठप रही। इससे जहां लाखों की आबादी गर्मी से परेशान रही वहीं विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों का पूरा दिन फाल्ट ढूंढने में गुजर गया। काफी मशक्कत के बाद सुबह 11.30 बजे से बाधित विद्युत आपूर्ति शाम 7.30 बजे बहाल हो सकी।
जानकारी के अनुसार सुबह 11.30 बजे अचानक जनपद के अधिकतर क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। जैसे ही विभागीय अधिकारियों की इसकी जानकारी हुई उनके होश फाख्ता हो गए। वे कारणों का पता करने में जुट गए। पता चलते ही कि यह खराबी स्थानीय स्तर पर नहीं बल्कि शहर के देवरिया-गोरखपुर के बीच में कही है। कर्मचारी तत्काल पेट्रो¨लग में जुट गए। काफी मशक्कत के बाद वे फाल्ट ढूंढने में सफल रहे। यह गड़बड़ी मझना नाले के पास स्थित 79 नंबर के टावर में जंफर टूटने से हुई थी।
इस संबंध में ट्रांसमिशन एसडीओ आरके सुमन ने बताया कि जफ्फर टूटने से यह समस्या पैदा हुई थी। कर्मचारियों ने काफी मशक्कत कर फाल्ट ढूंढ निकाला और शाम साढ़े सात बजे विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी गई। इस खराबी के चलते लगभग ढाई दर्जन उपकेंद्रों में आठ घंटे तक विद्युत आपूर्ति ठप रही।
-------
उपकेंद्र जहां ठप रहीं विद्युत आपूर्ति
देवरिया: जफ्फर टूटने से जिन प्रमुख उपकेंद्रों में आठ घंटे तक विद्युत आपूर्ति ठप रहीं उनमें रामलीला मैदान, भटवलियां, पुरवां, नाथनगर, रनिहवां, रुद्रपुर, गौरीबाजार तथा बैतालपुर उपकेंद्र आदि शामिल हैं।
-