भागो भूकंप आया..दहशत में रहे लोग
देवरिया : दिन में दो बार भूकंप के झटके ने लोगों ने झकझोर कर रख दिया। सभी लोग अपने घरों से भाग खड़े हु
देवरिया : दिन में दो बार भूकंप के झटके ने लोगों ने झकझोर कर रख दिया। सभी लोग अपने घरों से भाग खड़े हुए। उपनगर हो चाहे गांव लोगों के चेहरे पर दहशत साफ तौर पर देखा गया। हालांकि कही भी जानमाल की क्षति की खबर नही है। भूकंप को लेकर पूरा दिन चर्चाओं का बाजार गरम रहा।
दिन में तकरीबन 11.45 बजे व 12.15 बजे भूकंप के झटके महसूस किये गए। इसके बाद लोग अपने अपने घरों से बाहर निकले और सड़क पर आ गए। महिलाएं अपने छोटे बच्चों व परिवार वालों के साथ बीआरडी इंटर कालेज के मैदान व मदन मोहन मालवीय इंटर कालेज के मैदान में पहुंच गई। देर शाम तक वे अपने घरों को लौटीं। स्टेशन रोड में राज कुमार गुप्ता की मकान के छत का हिस्सा गिरने से दुकानदार संजय कुशवाहा की आलमारी क्षतिग्रस्त हो गई। इसके अलावा बांसघांटी गांव में राजेंद्र ¨सह पुत्र बच्चा ¨सह की खपरैल का मकान गिर गया। वे पुराने मकान के बगल में नया पक्का मकान बनवा कर रहते हैं। घटना के समय घर मे कोई मौजूद नही था। स्कूलों में भूकंप के बाद ही छुट्टी कर दी गई। आगाज टीम के आशीष जायसवाल, अभिवन प्रकाश पाठक समेत अन्य युवाओं ने सभी लोगों को घर से निकल कर मालवीय इंटर कालेज में पहुंचने की अपील की और भूकंप से बचाव के लिए जागरुक करते रहे। मंटू पटेल ने बताया कि मैं चारपाई पर सोया था तो लगा कि नीचे कोई घुसकर छोटा बच्चा शरारत कर रहा है और मेरी चारपाई हिला रहा है। उपर देखा पंखा हिल रहा था इसके बाद मेरे होश उड़ गए। बजरंगी राय, उदयभान, गोपाल गुप्ता, अवनीश सहाय, शक्ति उपाध्याय ने कहा कि जान है तो जहान है। हमें पहले लगा कि चक्कर आ रहा है, लेकिन कुछ देर बाद संभला तो पता चला कि भूकंप है फिर शोर मचाया और सभी महिलाओं व बच्चों को घर से बाहर निकाला। युवाओं ने कहा कि पहली बार अपने होश में भूकंप को महसूस किया और उसकी हरकत देखी। ऐसा लगा मानों मौत सामने से जा रही है।