खोप लगाने से मना करने पर पति- पत्नी को पीटा
By Edited By: Published: Sun, 20 Apr 2014 10:23 PM (IST)Updated: Sun, 20 Apr 2014 10:23 PM (IST)
जागरण संवाददाता,देवरिया: स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम नारायणपुर में खोप लगाने से मना करने पर कुछ लोगों ने पति-पत्नी को मारपीट कर घायल कर दिया। दोनों का उपचार जिला अस्पताल में कराया गया। इस मामले में पीड़ित पक्ष ने पुलिस को तहरीर दी है। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमे दर्ज कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार गांव के रामनाथ व पड़ोस के एक व्यक्ति से भूमि को लेकर विवाद चलता है। उसी विवादित भूमि पर दूसरा पक्ष खोप लगा रहा था। जिसको मना करने रामनाथ व उनकी पत्नी सुनीता देवी गई। मना करने पर विपक्षी आक्रोशित हो गए और पति-पत्नी की पिटाई कर दी। जिससे दोनों लोग घायल हो गए। इस मामले में सुनीता की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मारपीट का मुकदमा पंजीकृत किया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें