कूलर में उतरा करंट युवक की मौत, महिला झुलसी
जागरण संवाददाता, महोबा : अलग-अलग जगहों पर कूलर में करंट उतरने से एक युवक की उपचार क
By JagranEdited By: Published: Wed, 30 May 2018 11:08 PM (IST)Updated: Wed, 30 May 2018 11:08 PM (IST)
जागरण संवाददाता, महोबा : अलग-अलग जगहों पर कूलर में करंट उतरने से एक युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई तो वहीं एक महिला जिला अस्पताल में उपचार कराने को भर्ती है। युवक के परिजनों में घटना को लेकर खासा कोहराम मचा है।
खरेला कस्बा निवासी 26 वर्षीय मिथुन घर में रखे कूलर में पानी भर रहा था। उसमें करंट आने के चलते वह इसकी चपेट में आकर अचेत होकर गिर पड़ा। उसे पहले चरखारी स्वास्थ्य केंद्र और इसके बाद जिला अस्पताल लाया गया। यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं शहर के ढलैतनपुरा निवासी 40 वर्षीय ज्योति भी कूलर में उतरे करंट की चपेट में आकर झुलस गई। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना को लेकर मिथुन के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें