Move to Jagran APP

फिर बढ़ने लगा यमुना का जलस्तर, खतरे से दूर

संवाद सहयोगी, राजापुर (चित्रकूट) : सोमवार को फिर अचानक यमुना का जलस्तर बढ़ने लगा है। रा

By JagranEdited By: Published: Mon, 10 Sep 2018 05:15 PM (IST)Updated: Mon, 10 Sep 2018 05:15 PM (IST)
फिर बढ़ने लगा यमुना का जलस्तर, खतरे से दूर
फिर बढ़ने लगा यमुना का जलस्तर, खतरे से दूर

संवाद सहयोगी, राजापुर (चित्रकूट) : सोमवार को फिर अचानक यमुना का जलस्तर बढ़ने लगा है। राजापुर घाट व आसपास के क्षेत्रों में इसको लेकर हलचल रही। हालांकि अभी बाढ़ का खतरा काफी दूर है।

loksabha election banner

सोमवार सुबह यमुना का जलस्तर 87.33 मीटर के आंकड़े पर रहा। प्रतिघंटा सात सेंटीमीटर की रफ्तार से पानी बढ़ रहा है। यमुना नदी में खतरे का निशान 90.50 मीटर पर है।इसलिए फिलहाल बाढ़ की संभावनाएं नहीं है। दूसरे जिलों में बारिश के कारण यहां पर उफान की स्थिति बनी है। राजापुर घाट व आसपास के गांवों तक अभी बाढ़ का पानी पहुंचने की संभावनाएं कम हैं। इसके बाद भी प्रशासन ने सभी को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। बाढ़ की चपेट में आने वाले गांवों के लोगों को पहले से अलर्ट भी किया जा चुका है। एसडीएम राजापुर ने बताया कि फिलहाल बाढ़ जैसे कोई हालात नहीं है। अक्सर दूसरे जिलों में बारिश के बाद यहां पानी बढ़ जाता है। खतरे के निशान से अभी काफी दूर पर जलस्तर है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.