Move to Jagran APP

महिलाओं के विकास से होगा समाज का उत्थान

जागरण संवाददाता, चित्रकूट : कृषि विज्ञान केंद्र गनीवां की ओर से सोमवार को राष्ट्रीय महिला ि

By JagranEdited By: Published: Mon, 15 Oct 2018 11:31 PM (IST)Updated: Mon, 15 Oct 2018 11:31 PM (IST)
महिलाओं के विकास से होगा समाज का उत्थान

जागरण संवाददाता, चित्रकूट : कृषि विज्ञान केंद्र गनीवां की ओर से सोमवार को राष्ट्रीय महिला किसान दिवस का आयोजन ग्राम हरदौली में किया गया। महिलाओं और बच्चियों में खेल भावना जगाने के लिए प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। महिला किसानों को खेतीबाड़ी के गुर सिखाए गए।

loksabha election banner

वरिष्ठ वैज्ञानिक डा. चन्द्र मणि त्रिपाठी ने कहा कि वर्तमान में खेती महिला आधारित हो गई है। इसलिए उनकी जिम्मेदारी बहुत ज्यादा बढ़ी है। महिला किसानों को तकनीकी रूप से सक्षम बनाने की जरूरत है। प्रधान संघ की कर्वी ब्लाक अध्यक्ष व सेमरिया जगन्नाथवासी की ग्राम प्रधान दिव्या त्रिपाठी ने कहा कि महिलाओं को साफ-सफाई के प्रति जागरूक रहना चाहिए। हर अन्याय के प्रति सजग रह कर आवाज उठाएं। उप निदेशक कृषि तेज प्रताप शाही ने शिक्षा के प्रति जागरूक रहने की जरूरत पर जोर दिया। कहा कि महिलाओं को अपनी योग्यता सिद्ध करने की आवश्यकता नहीं है। वह परंपरागत तौर पर सक्षम हैं। भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति सदस्य महिला मोर्चा ममता मिश्रा ने कहा कि माताएं देशी इलाज घरों पर करती हैं लेकिन खुद के स्वास्थ्य पर ध्यान नहीं दे पाती हैं। इसलिए घरों पर गृह वाटिका तैयार करें। स्वयं सहायता समूह के माध्यम से छोटे-छोटे व्यवसाय कर आय बढ़ाएं। ग्राम प्रधान आनंद प्रताप ¨सह ने सभी महिलाओं को खेती एवं बागवानी की तरफ रुख करने की सीख दी। अजीमुन्निशा को मुर्गीपालन, सिलाई के लिए दीप कुमारी को पुरस्कृत किया गया। सुनीता देवी सहित पांच महिलाओं को किट तथा प्रमाण पत्र दिए गए। इस मौके पर कमला शंकर शुक्ला, आदित्य ¨सह, सत्यम चौरिहा एवं सतीश पाठक रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.